एक्शन मोड से पीछे हटी BCCI, वर्ल्ड कप के कारण गंभीर पर नहीं गिरी गाज

नई दिल्ली 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बैकफुट पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त करने की मांग हो रही है। सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ होने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। क्रिकेट महत्वपूर्ण हैं, वह नहीं। अब ऐसा लगता है कि बोर्ड से उन्हें अभयदान मिल चुका है। बीसीसीआई करारी हार की समीक्षा जरूर करेगा। चयनकर्ताओं और टीम को तलब किया जाएगा लेकिन अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर गौतम गंभीर पर फिलहाल गाज नहीं गिरेगी।
 
मीडिया ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया है कि बोर्ड आनन-फानन में गंभीर के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेने वाला है। इसके बजाय बोर्ड आने वाले दिनों में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से बात करेगा।

रिपोर्ट में बीसीसीआई अधिकारी को कोट करते हुए लिखा गया है, ‘बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगा। टीम ट्रांजिशन फेज में है। जहां तक कोच गौतम गंभीर का सवाल है तो हम उन पर कोई फैसला नहीं लेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप सिर पर है और उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक का है। बीसीसीआई सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात करेगी लेकिन आनन-फानन में कोई कार्रवाई नहीं होगी।’ हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम पतन की राह पर है। पिछले 12 महीने में ही उसे दो बार घर में ही सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही सीरीज में टीम का सूपड़ा साफ हो गया। एक अदद जीत के लिए टीम तरस गई।

दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की 0-2 से सीरीज हार पिछले एक साल में टीम की तीसरी टेस्ट सीरीज हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को भारतीय सरजमीं पर 3-0 से हराया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर ने अपने भविष्य को लेकर कहा था, 'यह बीसीसीआई के ऊपर है कि वह क्या फैसला लेता है। मैं जब हेड कोच बना था तब अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कह चुका हूं कि भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। और मैं आज भी अपने उन शब्दों पर कायम हूं…।'

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव