टी20 वर्ल्ड कप का कैलेंडर जारी, भारत-पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज टक्कर 15 फरवरी को

 नई दिल्ली

अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो गया है. पहला मैच 7 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. फाइनल मैच 8 मार्च को होगा. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगा. इस वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों के बीच 15 फरवरी को पहली भिड़ंत होगी. वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी 20 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं. 

जानें भारत के कब-कब हैं मुकाबले

इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा. तीसरा मैच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी.

जानें किस ग्रुप में कौनः

ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका
ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप सी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
ग्रुप डी – न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा

8 वेन्यू पर होगा वर्ल्ड कप

जय शाह ने ऐलान किया कि यह पूरा टूर्नामेंट 8 वेन्यू पर खेला जाएगा. इसमें 5 भारत के होंगे, जबकि 3 वेन्यू श्रीलंका के होंगे जहां वर्ल्ड कप के मैच होंगे. जानें कहां होगा मैचः

भारत (India)

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.

ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.

श्रीलंका (Sri Lanka)

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी.

आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.

सिनालेस स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो.

ये टूर्नामेंट 7 फरवरी को भारत-अमेरिका के बीच मैच से शुरू होगा. इस दिन तीन मुकाबले हैं. वहीं, सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेला जाएगा. जबकि फाइनल 8 मार्च को होगा.

कब कौन जीता टी20 वर्ल्ड कप 

वर्ष             विजेता
2007 –  भारत
2009 –  पाकिस्तान
2010 – इंग्लैंड
2012 – वेस्ट इंडीज
2014 – श्रीलंका
2016 – वेस्ट इंडीज
2021 – ऑस्ट्रेलिया
2022 – इंग्लैंड
2024 – भारत

दूसरा लगातार टूर्नामेंट जिसमें 20 टीमें होंगी  

2026 का टी20 विश्व कप लगातार दूसरी बार 20 टीमों वाला टूर्नामेंट होगा. यह आईसीसी की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत खेल को दुनिया के हर कोने में फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. पिछली बार टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था.

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टीमें  

भारत,  श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई.

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव