टी20 वर्ल्ड कप 2025: शेड्यूल घोषित, 7 फरवरी को शुरू होगी जंग—भारत-पाक मैच पर दुनियाभर की नजरें

नई दिल्ली 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अगले वर्ष भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से देखने को मिलेगा। टीम इंडिया बतौर मौजूदा चैंपियन मैदान पर उतरेगी और अपने खिताब को बचाने की चुनौती का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का आधिकारिक एलान आज किया है। खास बात यह है कि इस बार भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी मीडिया रिपोर्ट्स में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेले जाने की संभावना है। पाकिस्तान टीम इस पूरे टूर्नामेंट में भारत नहीं आएगी और अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो यह मुकाबला भी श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। यह स्थिति कुछ वैसी ही होगी जैसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान देखने को मिली थी, जब भारत ने पाकिस्तान में आयोजित टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई में खेले थे।
 
भारत और श्रीलंका के सात स्टेडियमों को मेजबानी
वर्ल्ड कप के लिए भारत और श्रीलंका के सात स्टेडियमों को मेजबानी दी गई है। भारत में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के साथ कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आधिकारिक शुरुआत 7 फरवरी से होगी और खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। शेड्यूल घोषित होने के बाद यह भी साफ होगा कि भारत का पहला मैच किस टीम के खिलाफ होगा, हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 फरवरी को अमेरिका से और दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया से हो सकता है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें इटली भी शामिल है जिसने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। फुटबॉल में विश्व चैंपियन रह चुका इटली पहली बार किसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग लेगा।

रोहित शर्मा ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
इवेंट का औपचारिक कार्यक्रम कुछ ही देर में शुरू होने वाला है जिसमें भारत को टी20 विश्व चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा, सूर्या कुमार यादव और हरमनप्रीत कौर भी मौजूद हैं। रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम और खिताब बचाने वाली पहली टीम बन पाएगी।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी