‘भाभीजी घर पर हैं’ में बड़ा बदलाव: शुभांगी अत्रे बाहर, शिल्पा शिंदे की एंट्री तय

मुंबई 

   टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के फैंस को तब झटका लगा था जब उनकी फेवरेट शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा था. इस रोल में शिल्पा को शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस किया. लेकिन फैंस को दोबारा झटका इसलिए लगा है क्योंकि 10 साल बाद शुभांगी ने शो को अलविदा कह दिया है. उनके शो से जाने की वजह मेकर्स का वो फैसला बना है, जिसके तहत उन्होंने पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे को वापस लेने का फैसला किया है. 

शुभांगी ने छोड़ा शो

शुभांगी ने खुद शो छोड़ने की अटकलों को कंफर्म कर दिया है. पिछले हफ्ते उन्होंने अपना आखिरी एपिसोड शूट किया है. उनका कहना है वो ग्रैटिट्यूड के साथ अपनी इस जर्नी को खत्म कर रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने अपनी जर्नी और शिल्पा शिंदे की वापसी पर बात की. 

अपनी जर्नी पर क्या बोलीं शुभांगी?

उन्होंने कहा- मैंने प्रोड्यूसर मिसेज कोहली से हमेशा ये कहा था कि शो में मेरी जर्नी आन बान और शान के साथ शुरू होगी. ठीक वैसे ही मेरी जर्नी यहां पर खत्म हो रही है. इससे अच्छी एग्जिट की मैं कल्पना नहीं कर सकती थी. मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है, इसकी वजह में घुसने का मतलब नहीं है. मैं इसे ब्लेसिंग्स की तरह लेती हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं. मैं नए कैरेक्टर्स को एक्सपलोर करना चाहती हूं. यहां से निकलकर फिर से काम की तलाश करनी है. जिंदगी में इतना कुछ देखने के बाद अब मैं फाइटर मोड में हूं. अभी मैं अपने काम और बेटी पर फोकस कर रही हूं.

'शिल्पा के लिए मन में नहीं कोई खटास'

शुभांगी ने कहा कि 'भाभीजी घर पर हैं' शो में जर्नी खत्म होने को लेकर वो इमोशनल हैं. उनके लिए ये घर छोड़ने जैसा है. अंगूरी भाभी का रोल जैसे उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. इस शो से शुभांगी को जो भी मिला है उसका वो शुक्रिया आदा करती हैं. 2016 से शुभांगी शो का हिस्सा रही हैं. वो कहती हैं कि किसी को रिप्लेस करना आसान नहीं होता, लोगों ने जिस तरह अंगूरी भाभी के रोल में उन्हें स्वीकारा, इसका वो आभार जताती हैं.

वैसे ये पहली बार नहीं था जब शुभांगी ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था. शो चिड़ियाघर में भी शुभांगी ने शिल्पा की जगह ली थी. इस पर शुभांगी ने कहा- मैं इस रिप्लेसमेंट गेम को अब खत्म करती हूं. मैंने अपनी मां से कहा कि शिल्पा ने शो (भाभीजी घर पर हैं) को 9-10 महीने में छोड़ दिया था. ऐसा महसूस हुआ जैसे न्यूबॉर्न बेबी वो मुझे सौंपकर गई हों. अब वो बच्चा बड़ा होकर 10 साल का हो चुका है. मैं अब इसे वापस कर रही हूं. मैंने उसे सभी वैल्यूज और संस्कार दिए हैं. मैं इसे दिल से सौंप रही हूं. मैं शिल्पा शिंदे और पूरी टीम को इस शो के 2.0 वर्जन के लिए ऑल द बेस्ट कहूंगी. 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी