टेस्ट से वनडे तक धमाका: दो फॉर्मेट में ‘चमत्कार’ करने वाले सिर्फ 2 बल्लेबाज

नई दिल्ली

क्रिकेट नंबरों का गेम है. जिसके नंबर जितने अच्छे वो उतना अच्छा खिलाड़ी. यह बात टीम पर भी लागू होती है. यही यहां नंबरों से मतलब रिकॉर्ड से है. क्रिकेट के इतिहास में हजारों खिलाड़ी आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने खेल से नियम और सीमाएं बदल दीं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेली हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक सिर्फ दो ही क्रिकेटर छू पाए हैं. यह कारनामा है टेस्ट में तिहरा शतक और वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने का. यह रिकॉर्ड इतना खास है कि आज भी दुनिया में सिर्फ दो नाम ही इसके मालिक हैं. ये कोई और नहीं बल्कि भारत के वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं. आइए जानते हैं कैसे इन दोनों बल्लेबाजों ने इस ‘बाहुबली रिकॉर्ड’ को हासिल किया था.

वीरेंद्र सहवाग ने कब और किसके खिलाफ किया था ये कमाल

वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने न सिर्फ एक बल्कि दो तिहरे शतक लगाए. पहला तिहरा शतक उन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रन बनाकर जड़ा. इसके बाद 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में उन्होंने 319 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. सहवाग ने अपने करियर में 104 टेस्ट खेले और 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए.

सहवाग उन दिग्गजों में शुमार रहे, जिन्होंने टेस्ट के अलावा वनडे में भी तबाही मचाई. वनडे क्रिकेट में भी उनकी बल्लेबाजी तूफान से कम नहीं थी. 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सहवाग ने 149 गेंदों पर 219 रन ठोककर इतिहास रच दिया था. उनका यह दोहरा शतक ODI क्रिकेट के सबसे यादगार इनिंग्स में से एक बन गया.

क्रिस गेल ने कब और किसके खिलाफ किया था ये कमाल

वेस्टइंडीज के स्टार ओपनर रहे क्रिस गेल का नाम आते ही लंबे छक्कों और तूफानी बल्लेबाजी की छवि सामने आ जाती है. टेस्ट क्रिकेट में वह भी सहवाग की तरह दो तिहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका पहला तिहरा शतक 2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन और दूसरा 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 333 रन का रहा.

गेल ने अपने करियर के 103 टेस्ट मैचों में 7214 रन बनाए.

अगर वनडे की बात करें तो क्रिस गेल ने कमाल किया हुआ है. उनके नाम एक वनडे डबल सेंचुरी भी है, जो उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में बनाई थी. ये दोहरा शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 147 गेंदों में 215 रन बनाकर गेंदबाजों के होश उड़ा डाले थे. मौजूदा दौरे में भले ही आक्रामक खेल हो रहा है, लेकिन सहवाग और गेल का यह रिकॉर्ड आज भी अटूट खड़ा है. इस रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल लगता है.

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी