ब्रायन लारा के 400 रन पीछे छूटे, विराट का ये रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास का सबसे कठिन चैलेंज

मुंबई 

भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ पाएगा. विराट कोहली का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के एक टेस्ट पारी में बनाए गए 400 रन के महारिकॉर्ड से भी बेहद कठिन है. विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों की फिफ्टी जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं.

नामुमकिन है विराट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम अभी तक कुल 51 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. आज के दौर में जब काफी कम संख्या में वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली के वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. विराट कोहली भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक 305 वनडे मैचों में 57.71 की औसत से 14255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. वनडे में विराट कोहली के नाम 5 विकेट हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 1 विकेट रहा है. विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक

विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली का नाम आता है.सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल 91 दिन लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की बेहतरीन औसत से 18426 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए हैं. सचिन तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है. 

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव