गैंगस्टर पर कार्रवाई टली, निर्दोष किसान की भूमि कुर्क; गैंग लीडर की पत्नी का मकान सील

फिरोजाबाद 
यूपी के फिरोजाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अशोक कुमार की संपत्ति को बुधवार की देर शाम कुर्क करना था। इसकी जमीन पर पुलिस को कुर्की का बोर्ड भी लगाना था। कार्रवाई करने के बाद गुरुवार को पता चला कि जिस संपत्ति को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्क किया है वह तो गैंगस्टर के आरोपी की बजाए किसान की है। अब पुलिस इसे कार्रवाई से मुक्त करने के लिए धारा 15/1 की कार्रवाई करते हुए आरोपी की सही संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी है। जिला मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद ने फरिहा पुलिस को एक आदेश जारी किया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अशोक कुमार पुत्र रामशरण निवासी शेखूपुर नैपई थाना रामगढ़ की संपत्ति को कुर्क किया जाए। यह आरोपी गैंग लीडर गोल्डी उर्फ बबलू राठौर के गैंग का सदस्य है।

जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार की शाम को कार्रवाई की तो अशोक की संपत्ति की जगह रामशरन यादव निवासी नगला मोती थाना दक्षिण की संपत्ति को कुर्क करते हुए उस पर बोर्ड लगा दिया। गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो अपनी गलती का अहसास हुआ। अब मामले में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अशोक कुमार की सही संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं गलत तरीके से जब्त की गई रामशरण यादव की संपत्ति से कुर्क का बोर्ड हटाने और धारा 15/1 के तहत कार्रवाई कर इसको कार्रवाई से मुक्त करने की तैयारी चल रही है। सीओ सिटी प्रवीन तिवारी ने बताया कि कुर्क की कार्रवाई उपनिबंधक सदर तहसील की रिपोर्ट के आधार पर की थी। अब मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थाना फरिहा पुलिस ने बुधवार की दोपहर में ढोल नगाड़े बजाकर थाना दक्षिण के सुहागनगर स्थित गैंग लीडर अभियुक्त गोल्डी उर्फ बबलू की लाखों रुपये की संपत्ति के रूप में बने मकान को सील कर दिया। कार्रवाई करके तहसील और थाना पुलिस के अधिकारी चले गए लेकिन देर शाम जब कोर्ट से घर पहुंची गैंग लीडर की पत्नी ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि पति की बजाए वह उसके मकान को सील करके चले गए हैं तो अधिकारी देर रात फिर दौड़े। देर रात महिला के मकान की सील तोड़ी और बोर्ड को हटाया। फिर सामने के मकान को सील करने की कार्रवाई की गई।

फरिहा पुलिस ने गैंग लीडर गोल्डी राठौर की 2 करोड़ 01 लाख 28 हजार पन्द्रह रुपये की अचल सम्पत्ति को बुधवार को कुर्क करने की कार्रवाई की थी। उसके खिलाफ जसराना में मुकदमा दर्ज था। गोल्डी की अन्य संपत्तियों में सुहागनगर थाना दक्षिण में स्थित मकान भी शामिल था। मकान को सील करने की कार्रवाई करते समय ढोल नगाड़े बजाए गए। मकान के मुख्य गेट पर सील करते हुए जंजीर से ताला डाला गया और पास में ही एक कुर्की का बोर्ड लगा दिया। पुलिस और तहसील के अधिकारी अपनी कार्रवाई करके चले गए।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी की दूरदृष्टि और कार्ययोजना से यूपी बना निवेशकों की शीर्ष पसंद

₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी मुख्यमंत्री योगी की दूरदृष्टि व सुनियोजित कार्ययोजना से यूपी बना निवेशकों की पहली पसंद रिफॉर्म, परफॉर्म…

पीएमईजीपी योजना ने बदली सरिता की किस्मत, लखीमपुर की उद्यमिता की प्रेरक कहानी

पीएमईजीपी योजना से बदली किस्मत, लखीमपुर की सरिता बनीं सफल उद्यमी सीमित संसाधनों से बनीं लाखों कमाने वाली उद्यमी,  आत्मनिर्भर बनकर पेश की मिसाल गांव की बेटी ने खड़ा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार