NCP विवाद पर भाजपा का कड़ा संदेश: नवाब मलिक को किसी हाल में मंजूर नहीं

मुंबई 
महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले नगर निगम चुनावों में नवाब मलिक के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और धन शोधन मामले के आरोपी पूर्व मंत्री का समर्थन भी नहीं करेगी। शेलार ने संवाददाताओं से बातचीत में यहां कहा, ‘‘हम नवाब मलिक का समर्थन नहीं कर सकते हैं और हमारा यही रुख पिछले साल विधानसभा चुनावों में भी था। हम अब भी इस पर अटल हैं, और भविष्य में भी हमारा रुख यही रहेगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह मलिक के बारे में नहीं, बल्कि उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के बारे में हैं। जब उनके खिलाफ हसीना पारकर के साथ संबंध होने के गंभीर आरोप लगे हैं तो ऐसे में हम अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते।’’ यहां की एक अदालत ने हाल में दाऊद इब्राहिम के गिरोह की गतिविधि से जुड़े धन शोधन से संबंधित मामले में मलिक के खिलाफ आरोप तय किए हैं। भाजपा की यह टिप्पणी उसके बाद आयी है।

राकांपा के एक नेता ने संपर्क करने पर भाजपा की इस आलोचना को अधिक तवज्जो नहीं हुये कहा कि मलिक को दो महीने पहले ही मुंबई के लिए चुनाव समिति का प्रमुख बनाया गया था और पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘हमारी राजनीति किसी पर निर्भर नहीं है ।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है और बाद में तय करेगी कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा, भाजपा और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ प्रदेश में सत्तारूढ़ महायुति का हिस्सा है।

मलिक कई बार विधायक रह चुके हैं। वह अविभाजित राकांपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष थे। इसके बावजूद, कुछ इलाकों को छोड़कर, पार्टी की मुंबई में कभी कोई खास मौजूदगी नहीं रही। उन्होंने पिछले साल शिवाजीनगर-गोवंडी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन समाजवादी पार्टी उम्मीदवार से हार गये थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मलिक ने दाऊद गिरोह की सदस्य हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ जोड़-तोड़कर कुर्ला उपनगर के गोवावाला में हड़पी गई संपत्ति में हिस्सा लिया था। ईडी ने इस मामले में मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। वह अभी शीर्ष अदालत से चिकित्सा आधार पर मिली जमानत पर बाहर हैं।

 

admin

Related Posts

नए मंत्री और हटने वाले मंत्री: राज्य में मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा बदलाव

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में महा फेरबदल का बिगुल बज गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद अब कैबिनेट…

BJP का नया चुनावी प्लान, बंगाल में 140 कैंडिडेट्स और पिछली गलतियों का सबक

कलकत्ता पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। खबर है कि इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
दबाव और चुनौती ही असली मजा है: जसप्रीत बुमराह