कीर्ति सुरेश ने बताया, उनकी फोटो का AI से दुरुपयोग कर वल्गर रूप दिखाया गया, बेहद हैरान

मुंबई 
साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस समय वो इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बात की है. उनके मुताबिक, उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करके डीपफेक बनाए जा रहे हैं. यह बहुत खतरनाक है. उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षा की जरूरत पर बात की है.

दरअसल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके किसी और कपड़े में बनाकर उसके वायरल होने से काफी हैरान थी. AI की तकनीक काफी खतरनाक है.

क्या कहा कीर्ति सुरेश ने?
फिल्मों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कीर्ति सुरेश ने कहा, 'पिछले समय की तुलना में सिनेमा में महिलाओं को अधिक महत्व मिल रहा है. कोरोना के बाद तमिल सिनेमा में कॉमेडी फिल्में कम हो गई हैं. AI के माध्यम से अच्छा भी है और बुरा भी. तकनीकी विकास ठीक है लेकिन इसमें सुधार की आवश्यकता है. एआई तकनीक ने अत्यधिक विकास किया है. मुझे मेरी एक फोटो देखकर सदमा लगा. मेरे मन में यह सवाल आया कि क्या वह सच में मैं ही हूं? वह इतनी वास्तविक लग रही थी. एआई एक खतरा है.'
 
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'जैसे-जैसे तकनीक बढ़ती है, कुछ चीजें नहीं बदलती हैं. ऐसी चीजें चोट पहुंचाती हैं. मैंने एक तस्वीर देखी जिसमें मैं और मेरे पति थे. वह बिल्कुल रियल लग रही थी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि किस पर विश्वास करूं और किस पर नहीं.  इंसानों ने टेक्नोलॉजी बनाई लेकिन हम कंट्रोल खो रहे हैं. सोशल मीडिया पर मैं ड्रेस में अपनी फोटो देखकर हैरान रह जाती हूं और सोचती हूं कि क्या मैंने इसे कभी पहना भी था क्योंकि यह इतनी रियल लगी.

'हाल ही में मैंने एक मूवी पूजा के लिए जो ड्रेस पहनी थी, उसे गलत तरीके से, एक अलग एंगल से बदला गया था. एक सेकंड के लिए मैं हैरान थी और फिर मुझे एहसास हुआ कि मैंने इस तरह से पोज नहीं दिया था. यह निश्चित रूप से परेशान करने वाला है.'

एंड्रिया जेरेमिया का भी आया रिएक्शन
कीर्ति सुरेश के अलावा  साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रसेस में से एक एंड्रिया जेरेमिया, जो अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने भी AI के खतरों पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा, 'यह टेक्नोलॉजी एंटरटेनमेंट सेक्टर से परे भी चुनौतियां पेश करती है. सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, आम लोगों के लिए भी AI एक प्रॉब्लम बनता जा रहा है. AI को हमारे लिए काम करना चाहिए, न कि इसका उल्टा.'

admin

Related Posts

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन