‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 21 नवंबर को ज़ी एक्शन पर होगा

मुंबई,

 फिल्म ‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, ज़ी एक्शन पर होगा। ‘थुरथु निर्गमना’ में शानदार कलाकार और उनकी सहज अदाकारी ही फिल्म की सच्ची खूबसूरती है। सुनील राव अपने सधे हुए अभिनय से कहानी को मजबूत बनाते हैं, जबकि संयुक्ता हेगड़े और अच्युत कुमार अपने किरदारों में सच्चाई और गर्मजोशी लाते हैं। साफ-सुथरी सिनेमेटोग्राफी, सहज रफ्तार और माहौल में रम जाने वाला म्यूज़िक – ये सब मिलकर फिल्म को और भी प्रभावी बनाते हैं। यह फ़िल्म विक्रम की कहानी है।

एक 32 साल का आलसी युवक, जो अपना समय वीडियो गेम खेलने, बच्चों के साथ मस्ती करने और यूँही दिन गुज़ारने में बर्बाद करता रहता है। उसे यह एहसास ही नहीं होता कि वह अपनी ज़िंदगी और अपने परिवार दोनों को कितना हल्के में ले रहा है। लेकिन एक ज़िंदगी बदलने वाली दुर्घटना के बाद, किस्मत उसे एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है जहाँ उसे अपनी गलतियों को सुधारने, खुद को बचाने और टूटे हुए रिश्तों को संवारने के लिए सिर्फ़ तीन दिन मिलते हैं, और यही तीन दिन बार-बार दोहराए जाते हैं। इन दोहराते हुए दिनों की इस अनोखी यात्रा में, जब वो अनजाने मोड़ों, तीखे एहसासों और समय के खिलाफ चल रही दौड़ से गुजरता है, तो उसे अहसास होता है कि असली लड़ाई दुनिया से नहीं, बल्कि खुद से है।

 उन फैसलों से जिनसे वो हमेशा बचता रहा, उन रिश्तों से जिन्हें उसने अनदेखा किया, और उन जिम्मेदारियों से जिनसे वो लगातार दूर भागता रहा।‘थुरथु निर्गमना’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शुक्रवार, 21 नवंबर, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर होगा।

admin

Related Posts

‘एनिमल 2’ पर नया अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब होगी फ्लोर पर?

मुंबई  फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट दिया है. एनिमल के जापान प्रीमियर के अवसर पर आयोजित…

दिशा पटानी से जुड़ी डेटिंग चर्चाओं पर तलविंदर सिंह सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा– प्यार जिंदगी का हिस्सा है

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें