मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ के विश्वस्तरीय आयोजन के लिए तैयारियां जारी

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सौभाग्य का विषय है कि इस बार उज्जैन में भव्य, दिव्य और विश्व स्तरीय सिंहस्थ: 2028 मेले का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पर गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। अब उज्जैन सिर्फ हमारा धार्मिक शहर ही नहीं, बल्कि यह धार्मिक पर्यटन और ज्ञान-विज्ञान के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उज्जैन में इस बार अद्भुत सिंहस्थ का आयोजन होने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार जिला प्रशासन, साधु-संतों के साथ-साथ किसानों से भी सुझाव ले रही है। हर वर्ग की परेशानियों को दूर करते हुए सबको साथ लेकर बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। सिंहस्थ मेला क्षेत्र के विकास के संबंध में किसानों की भावना और उनकी सहमति के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएंगी। केन्द्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार के उचित नियोजन के परिणामस्वरूप सिंहस्थ के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। सिंहस्थ का आयोजन विश्वस्तरीय है और इसके लिए विश्वस्तरीय प्रबंधन किए जा रहे हैं। भविष्य में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की विषम परिस्थिति निर्मित न हो, इसके लिए सभी तरह के प्रबंध राज्य सरकार कर रही है। सिंहस्थ : 2028 की व्यवस्थाएं अब तक के सभी मेलों से बेहतर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

 

admin

Related Posts

संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी: मोहन यादव का ऐलान, नियमित होने के साथ मिलेंगी नई सुविधाएं

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के ढाई लाख संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को नियमित…

धीरेंद्र शास्त्री ने दी सीख: सम्मान और सद्भाव से ही बनता है हिंदू राष्ट्र

बांदा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बांदा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिंदू समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को गाली देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो खिलाड़ियों की जगह रिक्त

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो खिलाड़ियों की जगह रिक्त

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 2 views
WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक