पूर्व चीफ जस्टिस ने उठाया मुद्दा: समाज में सीता-माया और शूर्पणखा की तरह लोग भी, शादी के नाम पर रेप

नई दिल्ली

पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू लालित ने एकम न्याय सम्मेलन में पुलिस और न्याय व्यवस्था की खामियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के जांच अधिकारियों को न तो सही पेशेवर उपकरण मिले हैं और न ही जरूरी शिक्षा, जिसके वे हकदार हैं। प्रकाश सिंह मामले के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहराया कि जांच विंग को कानून-व्यवस्था शाखा से पूरी तरह अलग करना जरूरी है। जस्टिस लालित ने चिंता जताई कि देश में दोषसिद्धि दर कभी 20 प्रतिशत से अधिक नहीं रही। 5 में से 4 विचाराधीन कैदी अंततः बरी हो जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम निर्दोष लोगों को हिरासत में लेकर उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रहे? क्या समाज का यह कर्तव्य नहीं कि निर्दोषों को जीवनभर की परेशानी से बचाया जाए और उन्हें कानूनी-नैतिक हक दिलाया जाए?

जस्टिस यूयू ललित ने 'एकम' न्याय की अवधारणा को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन और कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज का नजरिया महिला विरोधी नहीं है। समाज में सीता मैया के साथ-साथ शूर्पणखा भी हैं। इसलिए जांच तंत्र को इस तरह मजबूत करना होगा कि निर्दोषों को अदालत के चक्कर न लगाने पड़ें और वे पूरे मुकदमे से थककर हांफ न जाएं। बलात्कार जैसे मामलों में पीड़िता के बयान को सर्वोच्च सम्मान देने की मौजूदा न्यायिक मान्यता सही है। हालांकि, जस्टिस लालित ने सुझाव दिया कि अगर आरोप झूठा साबित हो तो झूठी शिकायत करने वाले को अलग से दूसरा मुकदमा चलाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। ट्रायल कोर्ट का जज खुद ही झूठे मुकदमेबाज को सजा देने का फैसला दर्ज कर सके, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था हर स्तर पर होनी चाहिए।
'प्रॉमिस टू मैरी' रेप मामलों पर जताई चिंता

पूर्व सीजेआई ललित ने प्रेम संबंधों से उत्पन्न होने वाले 'प्रॉमिस टू मैरी' रेप मामलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'कई बार युवक-युवती खुले मन से रिश्ते में आते हैं। बाद में कुछ गलत हो जाता है और एक-दो साल बाद शिकायत आती है कि शादी का झांसा देकर शोषण किया गया। ऐसे मामलों में भी ग्रे एरिया होता है। बिना सोचे-समझे गिरफ्तारी करके व्यक्ति की आजादी छीनना जांच के हित में नहीं होता।' अंत में जस्टिस लालित ने आयोजकों, विशेष रूप से दीपिका नारायण भारद्वाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एकम न्याय सम्मेलन जैसे मंच समाज की वर्तमान जरूरत हैं। यह अमृत मंथन समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा और न्याय के हित में काम करेगा। उन्होंने सम्मेलन को पूर्ण सफलता की शुभकामनाएं दीं।

admin

Related Posts

इतिहास खतरे में! राज्यसभा में धरोहरों की सुरक्षा पर जताई गई गंभीर चिंता

नई दिल्ली राज्यसभा सदस्य मीनाक्षी जैन ने शुक्रवार को देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सदन का ध्यान देश की अमूल्य…

कचरा प्रबंधन पर लापरवाही भारी: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल नगर निगम को दिखाई सख्ती

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों में बार-बार बदलाव करने से जमीनी हकीकत में तब तक सुधार नहीं होगा, जब तक अधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा