भारत में Lava Agni 4 लॉन्च, खरीदारों के लिए अनोखा प्री-यूज और घर सेवा सुविधा

नई दिल्ली

देसी मोबाइल फोन ब्रांड Lava ने एक खास ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी जल्द ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava Agni 4 को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले कंपनी Lava Agni 4 का अर्ली एक्सेस लोगों को दे रही है. यानी आप खरीदने से पहले इस फोन को इस्तेमाल कर सकेंगे. 

ब्रांड ने इस पूरे कैंपेन को Demo@Home नाम दिया है. इसके तहत लावा की टीम फोन खरीदने से पहले घर पर Agni 4 को उपलब्ध कराएगी. यहां आपको हैंडसेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. आप उसका डिजाइन और उसकी क्षमताओं को चेक कर पाएंगे. इसके बाद अगर फोन पसंद आता है, तो आप उसे खरीद सकते हैं. 
खरीदने से पहले यूज कर पाएंगे फोन

ये स्मार्टफोन 20 नवंबर को लॉन्च होने वाला है. हालांकि, कंपनी चुनिंदा शहरों में ही Demo@Home सर्विस का ऐक्सेस दे रही है. 20 नवंबर से 24 नवंबर के बीच आप बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में Demo@Home को इस्तेमाल कर सकेंगे. कस्टमर्स को इस सर्विस के लिए रजिस्टर करना होगा. 

ये इनवाइट ऑनली एक्सपीरियंस है. चुनिंदा लोगों को कंपनी की ओर से संपर्क किया जाएगा. उन्हें फोन का एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस दिया जाएगा. कंपनी का कहना है कि कंज्यूमर को इसके बाद फोन खरीदना जरूरी नहीं होगा. 

कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स? 

रिपोर्ट्स की मानें, तो Lava Agni 4 की कीमत 30 हजार रुपये तक हो सकती है. इसमें 6.67-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है. 

डिवाइस LPDDR5X RAM यानी फास्ट रैम और UFS 4.0 स्टोरेज (लेटेस्ट स्टोरेज चिप) के साथ आएगा. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा. 

फ्रंट में कंपनी 50MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है. कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें USB 3.2 और Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स मिलेंगे. डिवाइस 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 66W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है.

admin

Related Posts

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से निजात पाने के लिए गर्भासन अपनाएं, जानिए इसके लाभ

 पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाओं को तेज दर्द, ऐंठन और पेट में सूजन की शिकायत होती है, जो बेहद कष्टदायक होता है। ऐसे में हर बार पेन किलर का…

सावधान! मौसम में बदलाव बन रहा है वायरल बुखार का कारण

बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। यह सब जानते हुए भी हम असावधान रहते हैं और वायरल बुखार की चपेट में आ जाते हैं। प्रायः बुखार वायरल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह