धमकी का मेल भेजने वाला बोला— ‘मैं आतंकी हूं’, पद्मिनी को लेकर मेट्रो को ब्लास्ट की चेतावनी

नई दिल्ली 
BMRCL यानी बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। खबर है कि मेल भेजने वाले ने मेट्रो के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उसकी पूर्व पत्नी को तंग न किया जाए। आगे कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी गई, तो स्टेशन उड़ा दिया जाएगा। इस अजीबो गरीब धमकी से अधिकारी हैरान हैं। फिलहाल, इसे भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, धमकी 13 नवंबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर मिली थी। इसमें कहा गया था, 'अगर मुझे पता चला कि आपके मेट्रो कर्मचारी मेरी पूर्व में तलाक ले चुकी पत्नी पद्मिनी को ड्यूटी के समय के बाद तंग कर रहे हैं, तो ध्यान रहें आपके एक मेट्रो स्टेशन में धमाका कर दिया जाएगा…। मैं भी कन्नड़ लोगों के खिलाफ देशभक्त जैसा आतंकवादी हूं।' रिपोर्ट के अनुसार, BMRCL के एक बड़े अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल, धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। साथ ही जिस स्थान से मेल किया गया था, उसका पता लगाया जा रहा है। खास बात है कि ये धमकी ऐसे समय पर आई है, जब दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच जारी है। पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। इस घटना के तार हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे थे।

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी
राष्ट्रीय राजधानी स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को मंगलवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी की जानकारी देने वाली कॉल उन्हें सुबह करीब नौ बजे आई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने दोनों स्कूलों की गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसे फर्जी घोषित कर दिया गया है।'

admin

Related Posts

डिब्रूगढ़ में बना नया इतिहास: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का विमान, क्या है आपात लैंडिंग सिस्टम?

डिब्रूगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के तहत डिब्रूगढ़ पहुंच गए हैं. उनके दौरे की शुरुआत बेहद रणनीतिक रही, जब उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग…

रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक: भारत ने चार बड़ी ताकतों के साथ संतुलन बनाकर दुनिया को चौंकाया

नई दिल्ली भारत के रक्षा मंत्रालय ने करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी. इससे पहले बीते कुछ महीनों में कई अन्य प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक