बेंगलुरु में फूड स्कैंडल: वेज सैंडविच में मिला झींगा, ग्राहक को मिला ₹1 लाख का मुआवजा

बेंगलुरु

बेंगलुरु की 37 वर्षीय निशा (पूरी तरह शाकाहारी ) ने 10 जुलाई 2024 को स्विगी से एक शाकाहारी सैंडविच ऑर्डर किया. लेकिन एक निवाला लेते ही उन्हें अजीब स्वाद आया और अंदर से झींगे के टुकड़े मिले. यह देखकर वे घबरा गईं और उन्हें आध्यात्मिक और भावनात्मक झटका लगा. अगले दिन वे रेस्टोरेंट पहुंचीं. मैनेजर ने गलती मानते हुए इसे भीड़ के समय की गड़बड़ी बताया और बदले में खाना देने की पेशकश की, जिसे निशा ने ठुकरा दिया.

निशा ने भेजा कानूनी नोटिस
20 जुलाई को उन्होंने स्विगी और रेस्टोरेंट दोनों को कानूनी नोटिस भेजा, पर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद 22 अगस्त 2024 को उन्होंने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज की और 2 लाख रुपये का मुआवजा मांगा. स्विगी ने कहा कि वह सिर्फ ऑर्डर कराने का माध्यम है और असली जिम्मेदारी रेस्टोरेंट की है. वहीं, रेस्टोरेंट ने गलती स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि उनका रेस्टोरेंट दोनों तरह का खाना परोसता है, इसलिए आमतौर पर शाकाहारी लोग वहां से खाना नहीं लेते. आयोग ने अपने फैसले में कहा कि शाकाहारी व्यक्ति को मांसाहारी भोजन देना गंभीर लापरवाही है और इससे व्यक्ति को मानसिक, धार्मिक और भावनात्मक नुकसान हो सकता है.

फैसला क्या आया?
उपभोक्ता आयोग ने स्विगी और रेस्टोरेंट दोनों को कुल 1,00,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है. 50,000 रुपये लापरवाही के लिए और 50,000 रुपये मानसिक पीड़ा के लिए और 5,000 रुपये मुकदमेबाजी खर्च के लिए.  इसके बाद 146 रुपये की सैंडविच की कीमत 12% वार्षिक ब्याज के साथ वापस किया गया और कहा गया कि दोनों पक्षों को साझा रूप से यह राशि चुकानी होगी. यह मामला बताता है कि खाने-पीने की सेवाओं में जरा-सी लापरवाही भी उपभोक्ता के अधिकारों का उल्लंघन बन सकती है.

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम