बाजार में तेज उछाल, NDA की जीत को माना संभावित वजह

मुंबई 
शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले Sensex ने खुलने के साथ ही 300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty-50 भी अपने पिछले बंद की तुलना में तेज बढ़त लेकर ओपन हुआ. बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत (NDA Wins Bihar Election 2025) का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि ब्रोकरेज हाउस इस जीत से बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव होने की बात कहते नजर आ रहे हैं. 

खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी भागे
सबसे पहले बताते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी की चाल के बारे में, तो BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,562.78 की तुलना में तेजी लेकर 84,700 के लेवल पर ओपन हुआ. जोरदार ओपनिंग के बाद इस इंडेक्स की रफ्तार और तेज हो गई और खबर लिखे जाने तक 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये उछलकर 84,833 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. 

सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी ग्रीन जोन पर कारोबार शुरू किया. ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,910 के मुकाबले उछलकर 25,948 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर चलते हुए 25,978.95 पर कारोबार करता दिखाई दिया. 

ये 10 शेयर सबसे तेज 
शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल Kotak Bank Share (1.70%) और Bharti Airtel Share करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल Emcure Share (4.58%), RVNL Share (3.60%), PSB Share (3.10%), Voltas Share (2.50%), Crisil Share (2%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कैटेगरी में देखें, तो VLS Finance Share (19%), Ideaforge Share (12%) और SPAL Share (10%) की तेजी लेकर कारोबार करते दिखे. 

अचानक बैंकिंग शेयरों ने मचाया गदर
सोमवार को कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों का गदर देखने को मिला और ज्यादातर Banking Stock तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए. मिडकैप में देखें, तो Central Bank Share (3.40%), Maharashtra Bank Share (3.19%), UCO Bank Share (3.32%) और IDFC First Bank Share (2.40%) AU Bank Share (2.10%), Yes Bank Share (1.90%), Bank Of India Share (1.84%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. 

Bihar में बंपर जीत से बमबम बाजार!
बाजार में तेजी के पीछे के कारणों के बारे में
बात करें, तो ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) इसे बिहार चुनावों में NDA की बंपर जीत से प्रेरित बता रही है. कंपनी ने कहा कि शेयर बाजार के लिए ये जीत काफी सकारात्मक है. हमें उम्मीद है कि बाजार इस जीत पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा, क्योंकि इससे केंद्र में गठबंधन को भी स्थिरता मिलेगी. 

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक निर्णायक जीत पाई है. ये इससे पहले हुए चुनाव में जीती गई 122 सीटों से काफी ज्यादा हैं. ब्रोकरेज ने यहा तक कहा कि ये जो परिणाम बिहार से आए हैं, ये तमाम Exit Polls के अनुमानों से भी कहीं ज्यादा रहा, जिनमें एनडीए को 146 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. भाजपा इस चुनाल में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 

admin

Related Posts

सूर्यास्त्र रॉकेट ने शेयर बाजार में मचाई हलचल, निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

बेंगलुरु  डिफेंस सिस्टम बनाने वाली कंपनी निबे लिमिटड (Nibe Limited) के शेयर शुक्रवार को भारी डिमांड में थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को…

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर बिकवाली का दबाव, हिस्सेदारी बिक्री से शेयर धड़ाम

मुंबई  सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में करीब 6…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा