‘यह मुझे अपनी शुरुआत की याद दिलाएगा,’ श्रुति हासन ने शेयर किया अपना पहला रॉ म्यूजिक वीडियो

नई दिल्ली,

एक व्यक्ति को कलाकार बनने और प्रसिद्धि हासिल करने के लिए दिन-रात एक करने होते हैं। पर्दे के सामने की चमक के पीछे कितनी कड़ी मेहनत है, ये बातें तभी महसूस की जा सकती हैं जब कोई खुद उस यात्रा का हिस्सा बनता है।

ऐसा ही अनुभव श्रुति हासन ने भी महसूस किया है और बताया कि एक इंडिपेंडेंट सिंगर को एक म्यूजिक बनाने के लिए क्या कुछ करना पड़ता है।

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं श्रुति हासन एक बड़ा चेहरा हैं, और अब वे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' के गाने में अपनी आवाज दी है, और उन्हें पहली बार ग्लोबट्रॉटर के मेगा लॉन्च पर पहली बार बड़ी हस्तियों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला। अब श्रुति ने अपना पहला सिंगल सॉन्ग कैसे बनाया, उसको लेकर उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, "मैं यह गाना कभी शेयर नहीं करती अगर वह खूबसूरत शाम न होती। हमें हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन उस तालियों से पहले का सन्नाटा ही कला और कलाकार के मिलन की असली जगह होती है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जब मैं वाराणसी/ग्लोबट्रॉटर के लिए इस बेहतरीन ट्रैक को रिकॉर्ड कर रही थी, तो म्यूजिशियन काला भैरवा ने कहा कि मुझे आपका गाना "एज" बहुत पसंद है और एक स्वतंत्र संगीतकार के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। अब कभी भी मेरी किस्मत आगे जाकर चमकेगी तो ये वीडियो मुझे मेरी शुरुआत की याद दिलाएगा।

उन्होंने बताया कि ये वीडियो उन्होंने लॉकडाउन के वक्त रिकॉर्ड किया था और म्यूजिशियन करन पारीख को भेजा था और कहा था कि इस पर काम करते हैं। उन्होंने लिखा, "मेरी इस जर्नी में मेरा साथ देने वाले सभी संगीतकारों का मैं दिल से शुक्रिया करती हूं।"

बता दें कि एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' के लिए श्रुति हासन ने म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी के साथ मिलकर गाने को आवाज दी है। अभी तक सिर्फ गाने की ऑडियो रिलीज की गई है। फैंस को श्रुति का सिंगिंग टैलेंट काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही 'वाराणसी' का पोस्टर भी शनिवार की देर शाम को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें महेश बाबू बैल पर सवार, हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए। फिल्म पर्दे पर साल 2027 में आएगी और फिल्म से प्रियंका का पहला लुक भी रिवील हो चुका है, लेकिन अभी उनके लुक का टीजर रिलीज होना बाकी है।

 

admin

Related Posts

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा ने बिकिनी में पूल में दिखाए हॉट पोज़

मुंबई  क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों गोवा में हॉलीडे पर हैं. उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.नताशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम