पिच पर गंभीर की सफाई: ‘पूरा मैच खेलने लायक थी, जैसी हमने चाही थी वैसी ही बनी

कोलकाता
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले चाहिए थी। भारतीय टीम जीत के लिए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर आउट हो गयी और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा।

गंभीर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यह खेलने लायक नहीं थी। यह (पिच) बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी और हमें यही मिला। यहां के क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) बहुत सहयोगी रहे। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा विकेट है जो आपकी मानसिक दृढ़ता का आकलन कर सकती है क्योंकि अच्छे डिफेंस के साथ खेलने वालों ने रन बनाए हैं।’’

गंभीर ने अपनी बात को पुष्ट करने के लिए तेम्बा बावुमा (नाबाद 55) और वाशिंगटन सुंदर (92 गेंद पर 31 रन) का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल वैसी ही पिच है जैसी हमें चाहिए थी। इसमें कोई भी कमी नहीं थी। अक्षर, तेम्बा, वाशिंगटन ने रन बनाए। अगर आप कहते हैं कि यह टर्निंग विकेट है लेकिन तेज गेंदबाजों ने भी काफी विकेट लिये है।’’

गंभीर ने यह भी तर्क दिया कि भारत ने टॉस के असर को कम करने के लिए इस तरह की खुरदरी पिच को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले दिन से ही स्पिनरों के लिए मददगार पिच की मांग करते हैं ताकि टॉस अहम नहीं हो जाए। अगर हम टेस्ट जीत जाते, तो पिच के बारे में इतना कुछ पूछना या चर्चा करना मुश्किल होता। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ चोटिल कप्तान शुभमन गिल की स्थिति पर अपडेट देते हुए गंभीर ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति का अभी आकलन किया जा रहा है। फिजियो आज फैसला लेंगे।’’

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने