सराफा कारोबारी के बेटे का गंदा वीडियो वायरल, लड़की से जबरदस्ती की हरकत पर हंगामा

झांसी 
यूपी के झांसी में नामचीन सराफा कारोबारी के बेटे की गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने बार रेस्टूरेंट में रिसेप्शन पर मौजूद युवती को पहले फ्लाइंग Kiss दी। इसके बाद उसे जबरन गले लगाया और गाल पर भी दो बार Kiss किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया और सराफ के बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामला नाबाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एक बार रेस्टोरेंट का है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी का फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया है। आरोपी सराफा कारोबारी के बेटे का नाम अमन अग्रवाल बताया जा रहा है।
 
वायरल हो रहे 36 सेंकेड के वीडियो में दिख रहा है कि अमन अग्रवाल दो युवतियों के साथ रेस्टूरेंट में आता है और रिसेप्शन पर तैनात एक युवती के साथ बात कर रहा है। बातचीत शायद हल्के मूड में हो रही है, क्योंकि सभी हंसते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वह रिसेप्शन पर तैनात युवती को पहले फ्लाइंग Kiss देता है। फिर लिफ्ट की तरफ दोनों युवतियों के साथ जाते-जाते अचानक रुक जाता है। रिसेप्शनिस्ट के पास आता है। इस पर रिसेप्शनिस्ट डर कर कुछ पीछे चली जाती है। रिसेप्शनिस्ट के पीछे हटने के बाद भी अमन उसके पास जाकर उसे जबरिया गले लगाता है। फिर एक नहीं दो बार उसके गालों पर kiss करता है। युवक के साथ आई युवती भी वहां खड़ी होकर यह नजारा देखती है और हंसती है।

रेस्टूरेंट के रिसेप्शन पर तैनात अनजान युवती को जबरिया गले लगाने और kiss करने के बाद युवक आराम से निकल भी जाता है। इधर अचनाक हुई इस हरकत से रिसेप्शनिस्ट हैरान रह जाती है। कुछ समय तक तो उसे समझ ही नहीं आता कि हुआ क्या है। इसके बाद इसकी जानकारी रेस्टूरेंट के अन्य कर्मचारियों को होती है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि अमन अग्रवाल नशे की हालत में आया है और उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इसी बीच घटना का वीडियो भी वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस फास्ट हुई और अमन को हिरासत में ले लिया गया है। नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर: सास दूसरी बार फरार, दो लाख रुपये भी गायब

 अलीगढ़  अलीगढ़ की वह सास, जो पिछले साल अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, एक बार फिर चर्चा में है. करीब दस महीने तक दामाद राहुल के…

इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 400 करोड़ और चार्जिंग स्टेशन के लिए दिए गए 50 करोड़ रुपये

नव निर्माण के नौ वर्ष: बजट 2026-27  नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विकास को मिले नए पंख, बजट में 2,111 करोड़ रुपये की घोषणा जेवर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिले 750 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका