Google AI Mode लॉन्च: पसंद और बजट बताइए, खरीदारी तुरंत हो जाएगी तैयार

नई दिल्ली

Google ने लोगों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी आसान और मजेदार बनाने के लिए अपने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मोड में एक नया अपडेट जारी किया है। जल्द ही Black Friday जैसी बड़ी सेल और छुट्टियां आने वाली हैं। शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में यह बड़ा अपग्रेड लोगों को उनकी पसंद की चीजें खरीदने में मदद करेगा। अब आप एआई मोड से शॉपिंग के लिए सजेशन मांग सकते हैं। आपको बस बताना होगा कि आप कहां के लिए, किस तरह का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं। आपको अपनी पसंद और जरूरत बतानी है और एआई मोड आपकी शॉपिंग को आसान बना देगा। इसके लिए आपको बार-बार फिल्टर लगाने या फिर सही कीवर्ड सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार यह सब गूगल के नए AI और एजेंटिक टेक्नोलॉजी की मदद से हो जाएगा। पूरी खबर जानने के लिए नीचे पढ़ें।

अब एआई मोड इन सर्च से शॉपिंग करना हुआ आसा
​Google के AI Mode in Search में अब शॉपिंग से जुड़े सवालों के जवाब 'इंटेलिजेंट' तरीके से मिलेंगे। इन जवाबों में प्रोडक्ट की तस्वीरें, कीमत, रिव्यू और स्टॉक की जानकारी भी दी जाएगी। यह सब जानकारी गूगल के शॉपिंग ग्राफ से ली जाएगी, जिसमें 50 अरब से ज्यादा प्रोडक्ट की लिस्टिंग हैं।

बस देना होगा एक प्रॉम्प्ट और हो जाएगा काम
आप बिना फिल्टर या फिर कीबोर्ड डाले ही बस एक प्रॉम्प्ट देकर गूगल को अपनी पसंद और जरूरत बता सकते हैं। उदाहरण के लिए गूगल के एआई सर्च मोड में जाकर आपको लिखना है कि मुझे अटलांटा की अपनी यात्रा के लिए एक हल्का स्वेटर चाहिए, जो सदाबहार हो और जींस व ड्रेस के साथ पहनने लायक हो। इसके बाद आपके द्वारा दी गई डिटेल के अनुसार प्रोडक्ट और उनकी डिटेल आपके सामने आ जाएगी।

प्रोडक्ट्स की कर पाएंगे तुलना
इतना ही नहीं, गूगल ने यह भी बताया है कि AI प्रोडक्ट्स की तुलना करने के लिए टेबल भी बना सकता है। इन टेबलों में रिव्यू से मिली जानकारी भी होगी। उदाहरण के लिए आपको पता चल जाएगा कि मॉइस्चराइजर का त्वचा पर कैसा है। इससे खरीदारों को कई ऑप्शन में से चुनने में आसानी होगी।

Gemini ऐप में मिल रही सुविधा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नई सुविधा अब US के यूजर्स के लिए Gemini ऐप में भी उपलब्ध है। इससे वे गिफ्ट आइडिया सोचने से लेकर सीधे ऐप में प्रोडक्ट ब्राउज कर सकेंगे।

एजेंटिक AI करेगा ये काम
एजेंटिक AI का इस्तेमाल करके लोकल स्टॉक चेक कर सकते हैं। अपने आस-पास के प्रोडक्ट के बारे में सर्च करने पर Let Google Call का ऑप्शन दिखेगा। यह जानकारी आपको ईमेल या टेक्स्ट मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।

एजेंटिक चेकआउट फीचर भी आ रहा
इतना ही नहीं, खरीदारी को और आसान बनाने के लिए गूगल एक एजेंटिक चेकआउट फीचर भी ला रहा है। खरीदार किसी खास प्रोडक्ट को ट्रैक कर सकते हैं, जिसमें साइज और कलर भी शामिल होगा। वे एक बजट भी सेट कर सकते हैं। प्रोडक्ट की कीमत तय रेंज में आएगी तो गूगल आपके फाइनल कन्फर्मेशन के बाद Google Pay का इस्तेमाल करके ऑटोमेटिकली खरीदारी पूरी करने का ऑफर दे सकता है।

फायदे
अब लोग बिना किसी झंझट के अपनी पसंद की चीजें ढूंढ पाएंगे और खरीद पाएंगे। ये छुट्टियों के मौसम में और जल्द शॉपिंग करने के लिए काफी आसान और अच्छा तरीका है।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां