आरोग्यम फेज 2.0 लॉन्च से पहले प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी ने बनाई कार्ययोजना

औरैया
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आरोग्यम फेज 2.0 कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में शनिशार काे बैठक कर स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे। 

उन्होंने बताया कि दूरस्थ ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए माइक्रो प्लान के आधार पर न्याय पंचायतवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। 18 नवंबर से 8 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से आरोग्यम शिविर लगेंगे। इसके लिए 75 नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें डिजिटल डायरी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आरबीएसके टीम की शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में गति लाने के निर्देश दिए। एनआरसी में कुपोषित बच्चों की कम भर्ती पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई। ई-कवच पोर्टल और अन्य फीडिंग कार्यों में लापरवाही पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नवजात मृत्यु दर को गंभीरता से लेते हुए सभी एमओआईसी को प्रत्येक मृत्यु की वजह और रोकथाम संबंधी सुझाव ऑडिट रिपोर्ट के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

फर्जी पैन कार्ड मामले में आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के फैसले से सियासत गरमाई

रामपुर सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अब फर्जी पैन कार्ड केस में 10-10 साल की सजा काटनी होगी। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार…

देवरिया दौरे में योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की बौछार, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

देवरिया  जिले में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोनूघाट-बरहज मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस