PI प्रमुख रामदास आठवले का बयान—‘अगर मनचाही सीटें नहीं मिलीं, तो अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव’

मुंबई 
 स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने चेतावनी दी है कि अगर हमें मनचाही सीटें नहीं मिलती हैं तो हम अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनावों में भाजपा के साथ हैं.

उक्त बातें आठवले ने रिपब्लिकन पार्टी की महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी की गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक यशवंतराव चव्हाण केंद्र में हुई बैठक में कहीं. मीडिया को जानकारी देते हुए आठवले ने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें स्थानीय निकाय चुनाव, मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सीटों का आवंटन और महायुति सरकार में रिपब्लिकन पार्टी की भागीदारी, किस जिले में महायुति के साथ चुनाव लड़ा जाए और किस जिले में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा जाए आदि पर विचार-विमर्श किया गया.

इस बैठक में कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे. आरपीआई के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश महातेकर ने कहा, "हम भाजपा के साथ हैं. लेकिन अगर कर्म, धर्म या संयोगवश भाजपा हमें मनचाही सीटें नहीं देती है, तो हमने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की कोशिश करने का निर्देश दिया है."

समन्वय समिति की बैठक बुलाई जाए: रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा को स्थानीय निकाय चुनावों या मुंबई महानगरपालिका चुनावों में हमारी मांग के अनुसार हमें सीटें देनी चाहिए, अन्यथा हम कुछ स्थानों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे.

खास बात ये है कि हम महायुति सरकार में शामिल हैं. लेकिन महायुति समन्वय समिति की बैठक जो हर मंगलवार को होती है. लेकिन रिपब्लिकन पार्टी को उस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है. इसलिए रामदास अठावले ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर बात करुंगा कि हमें भी उस बैठक में आमंत्रित किया जाए.

इस बीच, बैठक में आरपीआई के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राजाभाऊ सर्वदे, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश महातेकर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बाबूराव कदम, प्रदेश महासचिव गौतम सोनावणे, मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे और अन्य उपस्थित थे.

admin

Related Posts

विदिशा से शिवराज मामा का मोहभंग या सियासी खेल? रायसेन में बढ़ी उनकी सक्रियता से शुरू हुई चर्चा

रायसेन  मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झुकाव…

वंदे मातरम पर विवाद: कांग्रेस बैकफुट पर, चुप्पी से अल्पसंख्यक नेता नाराज, भाजपा ने लिया आक्रामक रुख

इंदौर  इंदौर के नगर निगम सम्मेलन में ‘वंदे मातरम्’ विवाद से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के दो पार्षदों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाए जाने और विवादित बयान देने पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी