क्रिकेट में बढ़ा तनाव: पाकिस्तान ने बांग्लादेश की T20 ट्राई सीरीज में खेलने से मना किया

कराची 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इसके पीछे का कारण भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा।
 
पीसीबी के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने पहले ही बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भाग लेने के लिए एनओसी की अनुमति दे दी है, जबकि फखर जमां जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी इंटरनेशनल लीग टी20 में खेल रहे हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी में पाकिस्तान की कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता नहीं थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खासकर बिग बैश में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाल ही में श्रीलंका का साथ मिला है, क्योंकि इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए फिदायीन हमले के बाद खिलाड़ियों ने सीरीज छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों से पाकिस्तान में ही रहने के लिए और सीरीज खेलने के लिए कहा है। बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इनकार नहीं करना चाहिए था। जो खिलाड़ी इस समय टीम से बाहर हैं या जो युवा हैं, उन्हें मौका दिया जा सकता था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस तरह से सोचता ही नहीं है। पाकिस्तान को अभी जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। दिसंबर के महीने में पाकिस्तान में कोई क्रिकेट देखने को नहीं मिलेगी।

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह