हिंदू एकता के सुरों में डूबी पदयात्रा: राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात, जयघोष से गूँजा माहौल

मथुरा 
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' शुक्रवार सुबह अपने अगले पड़ाव के लिए निकली तो जय…जय श्रीराम का उद्घोष सभी की जुबान पर रहा। हजारों की भीड़ के बीच पहले छोर पर खड़े होकर अंतिम छोर दिखाई नहीं पड़ रहा था। भगवा ध्वज ही लहरा रहे थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री से मिलने कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पहुंचे। 

कोसीकलां अनाज मंडी में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पदयात्रा आगे के लिए बढ़ी। यात्रा में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बैंडबाजों के बीच हिंदू हैं हम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। लोग भगवा ध्वज थामे हैं और जयश्री राम के उद्घोष लगा रहे हैं। गांवों से आए जत्थे भजन गाते हुए चल रहे हैं। मार्ग में जगह जगह स्थानीय लोगों ने भंडारे का आयोजन कर रखा है। बता दें कि आज शाम यात्रा का विश्राम छाता में होगा।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'हिंदू एकता पदयात्रा' पिछले सात दिनों से चल रही है। यात्रा को यूपी-हरियाणा बॉर्डर से मथुरा तक जगह-जगह भव्य स्वागत मिला। इसका मूल उद्देश्य हिंदू एकता का संदेश फैलाना है। करीब 20 से 25 हजार भक्त धीरेंद्र शास्त्री के साथ पैदल चल रहे हैं। 16 नवंबर को यह पदयात्रा वृंदावन पहुंचेगी। इसका मकसद हिंदूओं को एकजुट करना है। 

मथुरा: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'हिंदू एकता पदयात्रा' जारी है। पदयात्रा में जोश और उत्साह का कोई ठिकाना नहीं है। गुरूवार को इस पदयात्रा का सातवां दिन था। भारी उत्साह के बीच पदयात्रा भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में दाखिल हुई। जहां इसका भव्य स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री मथुरा बॉर्डर से ही यात्रा को मिले रिस्पांस से खासे उत्साहित दिखे।

admin

Related Posts

थिएटराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, CDS अनिल चौहान की लखनऊ बैठक अहम

लखनऊ चीन पर नजर रखने के लिए लखनऊ में स्थापित मध्य कमांड को ही उत्तरी थिएटर कमांड बनाया जाना तय है। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के किबिथू तक फैली…

Lucknow Fee Hike Row: अभिभावकों की शिकायत सही, कई स्कूलों को नोटिस जारी

लखनऊ यूपी के लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले आठ निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 5 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई