भारत को मिला UN से समर्थन: विदेश मंत्री जयशंकर ने UN चीफ से की खास मुलाकात

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की. साथ ही ये कहा कि वह वर्तमान वैश्विक व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर इसके प्रभावों के बारे में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के आकलन की सराहना करते हैं. इसके अलावा भारत के विकास के लिए निरंतर समर्थन के लिए भी उनका धन्यवाद भी किया.

जयशंकर ने (स्थानीय समय) सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव @antonioguterres से मिलकर अच्छा लगा. वर्तमान वैश्विक व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर इसके प्रभावों के उनके आकलन की सराहना करता हूं. विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण की भी सराहना करता हूं"

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने गुटेरेस को "भारत के विकास और प्रगति के लिए स्पष्ट और निरंतर समर्थन" के लिए धन्यवाद दिया और भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गुटेरेस से मुलाकात के दौरान जयशंकर के साथ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. ​​हरीश, संयुक्त राष्ट्र में उप-स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी भी मौजूद थे.

जयशंकर ने कहाकि उन्होंने गुटेरेस को "भारत के विकास और प्रगति के लिए स्पष्ट और निरंतर समर्थन" के लिए धन्यवाद दिया. इसके साथ ये कहाकि भारत, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के इंडिया में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.

गौर करें तो जयशंकर जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कनाडा में थे. यहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर अन्य वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

इससे पहले मंगलवार को गुटेरेस ने दिल्ली धमाके पर कहा था कि "वहां जो कुछ हुआ" उसके लिए भारत सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी. वहीं उनके उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए.

संयुक्त राष्ट्र की दैनिक ब्रीफिंग में लाल किले के पास हुए हमले के बारे में पूछे जाने पर हक ने कहा, "हम निश्चित रूप से भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं कि वहां क्या हुआ है, और इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए." फरहान हक ने लाल किले पर हुए हमले को केवल "वहां जो हुआ" बताया.

admin

Related Posts

गर्मी से राहत कब? केरल में लेट पहुंचा मॉनसून, UP में बारिश के संकेत शुरू

नईदिल्ली मॉनसून कहां है और कब तक दस्तक देगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में यही सवाल जारी है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग…

बंदर अब्बास से भड़का ईरान, IRGC ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए हमले

   तेहरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता लगातार विफल होती नजर आ रही है. इसी बीच ईरानी की IRGC ने दावा किया है कि उसने बंदर अब्बास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा