क्यों वॉशिंगटन सुंदर से डर रही है साउथ अफ्रीका? कोलकाता टेस्ट से पहले बड़ा खुलासा

नई दिल्ली 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के आगाज के लिए कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पूरी तरह तैयार है। दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर शुक्रवार से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वजह ये है कि ये यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है।
 
ईडन गार्डन्स में स्पिनरों का ही सिक्का चलता रहा है। हरभजन सिंह यहां के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने 7 टेस्ट में सबसे ज्यादा 46 विकेट झटके हैं। यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी भारत के दो महान स्पिनर ही हैं। अनिल कुंबले के नाम 40 विकेट और बिशन सिंह बेदी के नाम 29 विकेट दर्ज हैं। ईडन गार्डन्स में सबसे सफल तेज गेंदबाज कपिल देव हैं जिन्होंने 27 विकेट झटके हैं।

वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए वह ईडन में अपनी गेंदबाजी से अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 16 विकेट झटके थे। ईडन के स्पिन-फ्रेंडली विकेट पर वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। ये सच है कि उनके पास हरभजन सिंह की तरह अपनी फ्लाइट से बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर नहीं हैं और न ही आर अश्विन की तरह उनके पास विविधता है। फिर भी वह जिस अनुशासन से गेंद फेंकते हैं, उससे वो मैच में अहम साबित हो सकते हैं।

ईडन की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों के लिए ये स्वर्ग बन सकती है। वॉशिंगटन सुंदर गेंद के अलावा बल्ले से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने बल्ले से योगदान दिया था।

admin

Related Posts

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह