e-Vitara भारत में: Maruti Suzuki की नई इलेक्ट्रिक SUV, रेंज और फीचर्स पर नजर

मुंबई 

स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti Suzuki e-Vitara भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को आगामी 2 दिसंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा. पिछले साल वैश्विक स्तर पर इस एसयूवी का खुलासा किया गया था और इसके बाद Bharat Mobility Expo 2025 में इस कार को फिर से पेश किया गया.

Maruti Suzuki अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन भारत में ही करेगी, जिसका उत्पादन अगस्त के अंत से Maruti Suzuki के गुजरात स्थित प्लांट में शुरू किया जा चुका है और इसकी यूनिट्स मौजूदा समय में यूरोपियन बाजार में भेजी जा रही हैं. Maruti e-Vitara का डिज़ाइन Maruti Suzuki EVX कॉन्सेप्ट से लिया गया है, और इस कॉन्सेप्ट कार का ज़्यादातर डिज़ाइन प्रोडक्शन मॉडल में भी मौजूद है.

Maruti Suzuki e-Vitara का डिजाइन
इसके डिजाइन की बात करें तो एसयूवी में Y-आकार के डीआरएल के साथ कोणीय हेडलैंप क्लस्टर दिए गए हैं, साथ ही व्हील आर्च, आगे और पीछे के बंपर और दरवाज़ों के निचले हिस्से पर क्लैडिंग का भी व्यापक इस्तेमाल किया गया है. इसमें कनेक्टेड टेल लैंप भी दिए गए हैं, जो EVX कॉन्सेप्ट वाले लैंप से मिलते जुलते हैं.

Maruti Suzuki e-Vitara का इंटीरियर
इसके इंटीरियर की बात करें तो इलेक्ट्रिक एसयूवी में ब्राउन और ब्लैक कलर वाला डुअल-टोन इंटीरियर दिया जाएगा. कार के डैशबोर्ड में एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. इसके अलावा, यहां पर 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.25-इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल लगाया गया है. कार में लेदरेट सीटिंग और एक फिक्स्ड ग्लास रूफ को भी शामिल किया गया है.

Maruti Suzuki e-Vitara के फीचर्स
इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki e-Vitara में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड, कीलेस एंट्री, राइड-बाय-वायर सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग मिलती हैं.

Maruti Suzuki e-Vitara की बैटरी और रेंज
Maruti e-Vitara दो बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उतारी जाएगी, जिनमें 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक शामिल हैं. जहां इसका छोटा बैटरी 346 किमी की WLTP रेंज प्रदान करता है, जबकि बड़े बैटरी पैक के सिंगल-मोटर वर्नज में 428 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है. वहीं 61 kWh बैटरी पैक से लैस डुअल-मोटर वर्जन की रेंज 412 किमी तक हो सकती है.

Maruti Suzuki e-Vitara का पावरट्रेन
इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो e-Vitara का सिंगल-मोटर 49 kWh मॉडल 142 bhp की पावर उत्पन्न करता है, जबकि 61 kWh वाला वेरिएंट 172 bhp की ज़्यादा पावर देता है. हालांकि दोनों ही मॉडल 192.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करते हैं। वहीं, ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट, जो डुअल मोटर सेटअप के साथ आता है, वह 178 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.

admin

Related Posts

ट्रेड डील की तस्वीर साफ होते ही बाजार में उछाल, सेंसेक्स 84,000 के पार

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत ही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला…

अमेरिका के साथ समझौते से भारतीय शेयर बाजारों को मिल सकता है बढ़ावा

मुंबई पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखा जायेगा। अमेरिका और भारत के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक