भारत की Playing XI में बदलाव तय? पंत की फिटनेस व जुरेल के मौके पर गांगुली ने खोला राज

नई दिल्ली 
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में मौका मिलना चाहिए? दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दोनों पारियों में जुरेल के बल्ले से शानदार शतक निकले, इससे उन्होंने प्लेइंग इलेवन के लिए अपनी तगड़ी दावेदारी पेश कर दी है। ऋषभ पंत वापसी कर रहे हैं तो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज तो जुरेल की प्लेइंग इलेवन में जगह मुश्किल है। तो क्या उन्हें बतौर बैटर शामिल किया जाना चाहिए? इसे लेकर बहस सी चल रही है और अब इस बहस में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी कूद पड़े हैं।

गांगुली ने कहा है कि ध्रुव जुरेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बतौर बैटर शामिल किया जाना चाहिए। साई सुदर्शन की जगह पर उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुने जाने की वकालत की है। गांगुली ने कहा, ‘वह अच्छा खेल रहा है, खेल रहा है न? ऋषभ आ चुका है और मैं नहीं जानता कि सिलेक्टर क्या सोच रहे हैं। मोटे तौर पर जो स्पॉट फुल हैं वो हैं- दो ओपनर, चौथे नंबर पर गिल, पांचवें नंबर पर पंत, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा। खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म किया है। ऐसे में ध्रुव जुरेल के लिए इस स्टेज में कोई स्लॉट देना कितना आसान रहेगा? मुझे नहीं पता लेकिन ये इस पर निर्भर करेगा कि वे तीसरे नंबर पर किसे चाहते हैं- क्या वे साई सुदर्शन के साथ जाना चाहेंगे या हमारे इन-फॉर्म ध्रुव को लाएंगे? हमें इसका पता चलेगा।’

24 वर्ष के ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में इंडिया ए की तरफ से उन्होंने दोनों पारियों में उन्होंने नॉटआउट रहते हुए शतक जड़े। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए उनकी दावेदारी निश्चित तौर पर मजबूत हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। पहला टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज