फोल्डेबल मार्केट में एंट्री करेगा Apple, iPhone Fold बनेगा 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरे वाला पहला iPhone

लॉन्च से पहले ही Apple का आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। इसे आईफोन फोल्ड के नाम से लाया जा सकता है। हालिया लीक से पता चला है कि इस फोन में 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर मिलेगा। अगर यह रिपोर्ट सही हुई तो यह 24MP अंडर डिस्प्ले कैमरे वाला इंडस्ट्री का पहला फोन होगा। इससे पहले भी कई खबरें आई थीं कि ऐपल अपने फोल्डेबल फोन में डिस्प्ले के अंदर कैमरा देगा। यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक एंड्रॉयड फोन्स में काफी पहले से मौजूद है, लेकिन उनकी इमेज क्वालिटी अक्सर उतनी अच्छी नहीं होती है। इसका कारण उनके लेंस का रेजोल्यूशन कम होना है, जो आमतौर पर 4 से 8MP तक होता है। हालांकि, इस बार ऐपल आईफोन फोल्ड के फ्रंट कैमरे में छह प्लास्टिक लेंस एलिमेंट होंगे। इससे साफ है कि यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा काफी एडवांस होगा। ऐसा लग रहा है कि ऐपल ने लाइट ट्रांसमिशन और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आइये, फोन की अन्य डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं।

एडवांस फीचर के कारण हो सकती है खामियां
ऐपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में कई एडवांस फीचर देखने को मिलेंगे। हालांकि, एडवांस फीचर के कारण फोन में कई चीजों की कमी भी हो सकती है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को कॉम्पैक्ट रखने के लिए OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) जैसी सुविधाओं को हटाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि OIS, कैमरे को हिलने-डुलने पर भी स्टेबल फोटोज लेने में मदद करता है, जबकि LiDAR गहराई का पता लगाने में काम आता है।

ऐपल एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने बताया है कि आईफोन फोल्ड में फोन के मुड़े हुए और खुले हुए दोनों ही स्टेट में डुअल-लेंस कैमरा हो सकता है। वहीं, मार्क गुरमन का कहना है कि इस डिवाइस में कुल चार सेंसर होंगे। एक सामने की तरफ, एक अंदर की तरफ और दो पीछे की तरफ।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन फोल्ड में पीछे की तरफ दो 48MP के कैमरे हो सकते हैं। इसके अलावा, फोन में पावर बटन के साथ टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) भी दिया जा सकता है। यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा एक बड़ी बात है, क्योंकि यह फोन के डिजाइन को और भी स्लीक बना देगा। डिस्प्ले के नीचे कैमरा होने से फोन का फ्रंट लुक बिना किसी नॉच या पंच-होल के एकदम साफ दिखेगा। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा जो फुल-स्क्रीन का एक्सपीरियंस पसंद करते हैं।

एंड्रॉयड फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरे का इस्तेमाल तो हुआ है, लेकिन अक्सर उनकी क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं होती। ऐसा इसलिए है, क्योंकि डिस्प्ले की लेयर्स से होकर लाइट को सेंसर तक पहुंचना पड़ता है, जिससे इमेज क्वालिटी पर असर पड़ता है। ऐपल का 24MP का सेंसर और छह प्लास्टिक लेंस एलिमेंट इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

आईफोन फोल्ड एक ऐसा डिवाइस होने की उम्मीद है, जो फोल्डेबल फोन की दुनिया में कुछ नए स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। हालांकि, इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार करना होगा।

admin

Related Posts

धूप में रखा पानी पीना: सेहतमंद आदत या सिर्फ एक मिथक?

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अजीबोगरीब दावा कर रही है। उसका कहना है कि एक कांच की…

re-KYC के नाम पर हो रहे फ्रॉड से रहें सतर्क! PM मोदी ने बताए बचाव के 5 स्मार्ट तरीके

नई दिल्ली डिजिटल फ्रॉड की घटनाएं आजकल इस कदर आम हो गई हैं, कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने पिछले मन की बात कार्यक्रम में इसके जिक्र करना पड़ा। उन्होंने न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग