न्यूजीलैंड का दमदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत; जैमीसन ने चमक बिखेरी

नई दिल्ली 
न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को नौ रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। जैमीसन ने गुरुवार को दूसरे मैच में भी आखिरी ओवर फेंका था जिसे न्यूजीलैंड ने तीन रन से जीत लिया था। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात रन से जीता था। तीनों मैचों का फैसला अंतिम ओवर में हुआ है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर में 88 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे जिससे लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा। लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंद में 49 और शमर स्प्रिंगर ने 20 गेंद में 39 रन बना दिए। जिससे वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। शेफर्ड और अकील होसेन क्रीज पर थे। आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी फिर से लंबे कद के तेज गेंदबाज जैमीसन को दी गई। उन्होंने संयम से गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंद में सिर्फ दो रन दिए और पांचवीं गेंद पर शेफर्ड को आउट कर मैच खत्म कर दिया। रविवार को एक बार फिर शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला।

मेहमान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में जैकब डफी की गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। इससे पावरप्ले की में टीम का स्कोर दो विकेट पर 47 रन था। और फिर बीच के ओवरों में टीम ने 35 रन पर छह विकेट गंवा दिए। स्पिनर ईश सोढ़ी ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए और ‘प्लयर ऑफ द मैच’ रहे। इससे पहले डेवोन कॉनवे ने 34 गेंद में 56 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। हालांकि टीम ने पांच ओवरों में 31 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

वेस्टइंडीज के शानदार क्षेत्ररक्षण से तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जेसन होल्डर और मैट फोर्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी की। फोर्ड ने 20 रन देकर दो और होल्डर ने 31 रन देकर दो विकेट झटकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। टिम रॉबिन्सन (23) और रचिन रविंद्र (26) दोनों अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा