ICC का बड़ा ऐलान: पाकिस्तान टीम की ओलंपिक में एंट्री पर लग सकती है रोक!

 दुबई
   ओलंपिक में लंबे समय बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के दौरान पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ये गेम आयोजित होना है. क्रिकेट ओलंपिक में सिर्फ एक बार इससे पहले शामिल हुआ था. 1900 के पेरिस ओलंपिक में  फ्रांस और ब्रिटेन की क्रिकेट टीम्स ने भाग लिया था. चौंकाने वाली बात यह थी कि दोनों के बीच सीधे फाइनल करा दिया गया था, जिसमें ब्रिटेन ने फ्रांस पर जीत हासिल की थी.

अब 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट अपनी धाक जमाएगा, जो करोड़ों फैन्स के लिए खुशी की बात है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ये पुष्टि कर दी है कि अगले ओलंपिक में दोनों वर्गों में कुल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी. साथ ही दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 28 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी की दुबई में हुई बोर्ड मीटिंग में ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई.

पहले यह प्रस्ताव था कि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमों को सीधा प्रवेश दिया जाए, लेकिन इसे अब बदल दिया गया है. नई योजना के अनुसार एक महाद्वीप से दोनों वर्गों में एक-एक शीर्ष टीम्स को सीधे जगह मिलेगी, जबकि एक-एक टीमों का फैसला वैश्विक क्वालिफायर के जरिए होगा. इसके अलावा मेजबान देश यूएसए को सीधे प्रवेश दिया जा सकता है, जिस पर अंतिम निर्णय आगे लिया जाएगा.

भारतीय टीम का क्वालिफिकेशन लगभग कन्फर्म
 रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा रैंकिंग और क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में एशिया से भारत, ओशिनियाई देशों से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड और अफ्रीका से साउथ अफ्रीका के क्वालिफाई करने की संभावना काफी मजबूत है. पाकिस्तान की ओलंपिक में एंट्री उनके आने वाले वर्षों की रैंकिंग या ग्लोबल क्वालिफायर में प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पाकिस्तान का ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

क्रिकेट फैन्स आगामी ओलंपिक में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. यदि मान लीजिए कि पाकिस्तानी टीम क्वालिफाई भी कर लेती है तो भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा ही, ये अभी कहना नामुमकिन है. सब कुछ पहले इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों टीम्स को किस ग्रुप में रखा जाता है और नॉकआउट में दोनों किस तरह आगे बढ़ती हैं. भारत-पाकिस्तान मैच होना असंभव नही हैं, लेकिन यह पूरी तरह टूर्नामेंट की परिस्थितियों और ड्रॉ पर निर्भर करेगा.

इसी बीच आईसीसी ने महिला क्रिकेट की सफलता को देखते हुए भी बड़ा फैसला लिया. महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2029 में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत और श्रीलंका में खेले गए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में केवल 8 टीम्स ने भाग लिया था. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था.

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी