राजेन्द्र शुक्ल का संदेश: विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन ईमानदारी से निभाए अपनी भूमिका

विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें – उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और विश्वविद्यालय को उच्चतम शिखर तक ले जाने में सहभागी बनें। ताकि इस विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा कायम रह सके।  शुक्ल ने विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

पंडित शंभूनाथ शुक्ल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी मिली है उसे वह सभी के समन्वय से मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास का मूल लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की उपलब्धता है। रीवा में इस क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य कराये जा रहे हैं। कर्मचारी संगठन के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुण, दोष का आंकलन करते हुए विवरण दें ताकि इस दिशा में प्रयास किये जा सके। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना दी।

इस अवसर पर सांसद  जनार्दन मिश्र ने कहा कि आपसी गुटबाजी को छोड़कर विश्वविद्यालय के विकास के लिये सभी समवेत हों। कुलगुरू प्रो. राजेन्द्र कुमार कुडरिया ने कहा कि कर्मचारियों, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों के समचित सहयोग से ही विश्वविद्यालय ऊंचाईयों की ओर अग्रसर होगा। इससे पूर्व कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. बुद्धसेन पटेल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने की मांग की। कार्यक्रम में विधायक मऊगंज  प्रदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मती नीता कोल, भाजपा अध्यक्ष रीवा  वीरेन्द्र गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष मऊगंज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, कुल सचिव सुरेन्द्र सिंह परिहार सहित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी, प्राध्यापक, गणमान्यजन तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

इंदौर में आधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर सॉर्टिंग प्लांट का शुभारंभ कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि इंदौर जिले के ग्राम अरण्या में अत्याधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर सॉर्टिंग प्लांट का शुभारंभ से क्षेत्र…

नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, ‘ऑपरेशन फेस’ में दूसरी कामयाबी

नरसिंहपुर जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन फेस’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। फर्जी सिम कार्डों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया