PM मोदी बोले- भैया की सरकार आई तो फिर चलेगा कट्टा, तेजस्वी पर तीखा प्रहार

औरंगाबाद 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने आरजेडी और महागठबंधन की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये अभी से बच्चों को रंगदार बनाने की बात कर रहे हैं। पीएम ने आरोप लगाया- ये खुलेआम घोषणा कर रहे हैं कि भैया की सरकार आएगी तो कट्टा, दोनाली, फिरौती, रंगदारी, यही सब चलेगा। औरंगाबाद में शुक्रवार को एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं।
 
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों को विपक्ष से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए। बिहार को कुशासन सरकार नहीं चाहिए। बिहार को भाजपा-एनडीए पर भरोसा है। क्योंकि एनडीए ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। बिहार को विश्वास है कि एनडीए ही बिहार को विकसित बनाकर रहेगा। इसलिए बिहार एनडीए के ईमानदार संकल्प पत्र पर भरोसा करता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने महागठबंधन में फूट का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तक को अपमानित किया। उन्होंने आरोप लगाए कि आरजेडी ने कांग्रेस को वही सीटें दीं, जहां से वो 35-40 साल से नहीं जीत पाई। साथ ही अपने पुराने बयान को दोहराते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर आरजेडी ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी भी चोरी कर ली। आज भी अनेकों सीटों पर राजद-कांग्रेस आमने सामने है। जो अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं, वो किसी के सगे नहीं हो सकते हैं।

मोदी ने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस सिर्फ अपमान और गाली-गलौज की राजनीति करते हैं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के 'शाही परिवार के नामदार' ने छठी मैया की पूजा को ड्रामा कहा। ये लोग महाकुंभ को भी फालतू कहते हैं। इन्हें हमारे हर पर्व त्योहार से चिढ़ है। हमारी आस्था को अपमानित करते रहते हैं।

पीएम ने कहा कि छठ महापर्व पर माताएं-बहनें पानी तक नहीं पीती हैं। इसे ड्रामा कहना छठी मैया का अपमान है। जिन लोगों ने इस महातपस्या का अपमान किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट से इन्हें सजा देनी है। मोदी ने दावा किया कि एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी विजय इस चुनाव में होगी। उन्होंने 14 नवंबर को विजय उत्सव की तैयारी करने की भी बात कही।

 

admin

Related Posts

ममता और कांग्रेस साथ आते तो किसे होता फायदा? जानिए कितनी सीटों पर बदल सकता था खेल

कोलकत्ता  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही सिर्फ एक राज्य केरल में जीत दर्ज करने में सफल रही हो, पर इन चुनाव में पार्टी यह साबित करने…

विधानसभा ने खारिज किया MLA का लेटर, अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर पर उठा सवाल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? यह अब तक साफ नहीं हो सका है। इसी बीच खबर है कि विधानसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस की तरफ से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?