अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय सफारी-जू की तैयारी, टीम ने किया सर्वे

उज्जैन 

सिंहस्थ 2028 से पहले पर्यटक उज्जैन में शेर सहित विभिन्न वन्यजीव प्राणी देख सकेंगे। अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट के साथ मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन के नवलखी बीड़ के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में 201 हेक्टेयर वन क्षेत्र में जू रेस्क्यू सेंटर और सफारी शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत हो चुकी है। 21 अक्टूबर को चार सदस्यीय टीम क्षेत्र का अवलोकन कर चुकी है। जल्द ही इसका काम शुरू होगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले धार्मिक पर्यटक अब रोमांच का भी आनंद ले सकेंगे।

मध्यप्रदेश सरकार 350 करोड़ रुपए खर्च कर उज्जैन में वन्यजीव प्राणियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का सफारी, रेस्क्यू सेंटर और जू खोलने जा रही है। ‘वनतारा’ के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की जाएगी। वन्य प्राणियों के लिए नए कॉन्सेप्ट के तहत इसकी शुरुआत होगी, जिसमें 4 किलोमीटर क्षेत्र में टाइगर सफारी विकसित की जाएगी। यहां लैंडस्केप आधारित क्षेत्र बनेगा, यहां आने वाले पर्यटक नदी और पत्थरों के बीच शेरों को देख सकेंगे।

यहां बनने वाले जू में अलग-अलग वन्य प्राणियों को रखा जाएगा। फिलहाल प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए 350 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद यदि अतिरिक्त राशि की आवश्यकता हुई तो उसका वहन मध्यप्रदेश सरकार करेगी। इसे ओडिशा के नंदनकानन जू की तरह बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस जू, रेस्क्यू सेंटर और सफारी में जानवरों को उनके प्राकृतिक वातावरण में रखा जाएगा।

तीन फेज में बनेगा सफारी, रेस्क्यू सेंटर और जू

डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि वनतारा के साथ एमओयू साइन होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की चार सदस्यीय टीम उज्जैन के नवलखी बीड़ पहुंची थी। टीम में डॉ. इयान वैलेंटाइन (अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर विशेषज्ञ), एडम गेट्रिक्स, कैरोलिना स्टामेंटे, अलीशा मेनेजेस (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) और क्रिस्टोफर लियांग शामिल थे। ये सभी 21 अक्टूबर को क्षेत्र का अवलोकन करने पहुंचे थे।

टीम ने गहन अध्ययन के दौरान क्षेत्र की टोपोग्राफी देखी, क्षेत्र का एनालिसिस किया और सभी डेटा एकत्र कर अपने साथ ले गई है। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। टीम ने वन विभाग के अधिकारियों को एक प्रेजेंटेशन भी दिया, जिसमें सिंगापुर सहित अन्य देशों में चल रहे जू के बारे में जानकारी दी गई।

2030 तक पूरा होगा उज्जैन का मेगा जू प्रोजेक्ट

उज्जैन में वन्यजीवों के लिए शुरू होने वाले इस बड़े प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जू में विदेशी जानवरों के साथ-साथ मांसाहारी (कार्निवोरस), शाकाहारी (हर्बिवोरस), पक्षी और जलचर जीव (एक्वेटिक एनिमल) रखे जाएंगे। इनमें शेर, बाघ, भेड़िए, हाथी, हिरन, खरगोश सहित सभी प्रकार के पक्षी और अमीबा, पैरामीशियम, यूग्लीना और यीस्ट जैसे सूक्ष्म जीव भी उज्जैन के जू में देखे जा सकेंगे।खास बात यह है कि नाइट सफारी को लेकर भी चर्चा हुई है। विशेषज्ञों की टीम यह तय करेगी कि उज्जैन में नाइट सफारी शुरू की जा सकेगी या नहीं।

जू के वन्य प्राणियों और सफारी का आनंद मिनी रेल में भी ले सकेंगे पर्यटक

मालवा-निमाड़ का सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर बनने जा रहा उज्जैन का जू और सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यहां मिनी रेल चलाने की भी योजना है। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि देशभर से आने वाले पर्यटक जू के वन्य प्राणियों और सफारी का आनंद मिनी रेल से भी ले सकेंगे। इसकी योजना तैयार की जा चुकी है। रेल में बैठकर पर्यटक पूरा पार्क घूम सकेंगे और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर पाएंगे।

रेस्क्यू सेंटर के लिए बड़ा अस्पताल बनेगा

तीन अलग-अलग सेटअप तैयार किए जाएंगे, जिनमें ज़ू अलग, सफारी का स्थान अलग और रेस्क्यू सेंटर के लिए बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें संभाग के छोटे-बड़े जंगली जानवरों का रेस्क्यू किया जा सकेगा, साथ ही यहीं पर वन्यजीवों का इलाज भी किया जाएगा।

रेस्क्यू सेंटर की एक बड़ी बिल्डिंग बनेगी, जिसमें वेटरनरी डॉक्टर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

admin

Related Posts

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 9 टाईगर रिजर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी