मशहूर इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का निधन, फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में भी आ चुका है नाम

नई दिल्ली,

 सोशल मीडिया के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र अनुनय सूद का निधन हो गया है। हर कोई इस खबर से हैरान है क्योंकि अनुनय सूद अभी सिर्फ 32 साल के थे। उनकी मौत किन कारणों की वजह से हुई, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सूद के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है और दुख जताते हुए निजता का सम्मान करने के लिए कहा है।

अनुनय सूद के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनके परिवार ने एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, “अत्यंत दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की जानकारी देनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम आपसे सहानुभूति और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि निजी संपत्ति के पास भीड़ इकट्ठा करने से बचें। कृपया उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना और प्रार्थनाओं को बनाए रखें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

अनुनय को आखिरी बार लास वेगास में देखा गया था, जहां वे लग्जरी कार प्रदर्शनी का हिस्सा बने थे। उन्होंने लग्जरी गाड़ियों के साथ सोलो फोटोज पोस्ट की थीं। यूजर्स और बाकी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद के अचानक निधन से काफी दुखी हैं। अनुनय सूद सोशल मीडिया के जाने माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फ़ोटोग्राफ़र थे। सोशल मीडिया पर उन्हें 14 लाख लोग फॉलो करते हैं। अनुनय खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाते थे, जिसपर 3.8 लाख सब्सक्राइबर भी हैं।

खास बात ये है कि 32 साल की उम्र में भी अनुनय का नाम फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में शामिल था। साल 2022 से लेकर 2024 तक उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया था।

अनुनय सूद काफी समय से दुबई में रह रहे थे और वहां के ट्रेवल स्पॉट्स को कवर कर रहे थे। वे अपनी एक छोटी सी फर्म भी चलाते थे, हालांकि अब अपने निधन के बाद वे अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं। उन्हें चाहने वाले लोग ये जानना चाहते हैं कि उनका निधन कैसे हो गया। एक यूजर ने लिखा, “भगवान आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें, यह विश्वास करना कठिन है क्योंकि मुझे कल रात ही इसके बारे में पता चला था।”

 

admin

Related Posts

‘एनिमल 2’ पर नया अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब होगी फ्लोर पर?

मुंबई  फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट दिया है. एनिमल के जापान प्रीमियर के अवसर पर आयोजित…

दिशा पटानी से जुड़ी डेटिंग चर्चाओं पर तलविंदर सिंह सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा– प्यार जिंदगी का हिस्सा है

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें