दिल से अमीर, करोड़पति बना सब्जीवाला: 1000 रुपये उधार देकर दोस्त ने लौटाए 1 करोड़

जयपुर 

सब्जी बेचकर परिवार का पालन करने वाले अमित सेहरा भले ही 'नए करोड़पति' हैं, लेकिन वह दिल के पहले से ही अमीर हैं। तभी तो जिस दोस्त से 1000 रुपये उधार लेकर वह 11 करोड़ जीते उसे अब मूलधान के अलावा एक करोड़ रुपये वापस करने जा रहे हैं। राजस्थान में जयपुर के कोटपुतली के निवासी अमित की कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। लोग उनकी किस्मत ही नहीं, विनम्रता और दोस्त की मदद को याद रखने की भी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, अमित सेहरा अपने एक दोस्त मुकेश के पास घूमने के लिए पंजाब गए थे। उन्होंने बठिंडा में एक लॉटरी की दुकान और उस पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ देखी तो उनका मन भी ललचा गया। वह भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे। पता चला कि एक टिकट के लिए 500 रुपये खर्च करने होंगे। अमित के जेब में उस वक्त टिकट के लायक पैसे नहीं थे। उन्होंने संकोच किए बिना मुकेश से तुरंत एक हजार रुपये उधार लिए।

अमित सेहरा ने तुरंत दुकान से दो लॉटरी के टिकट खरीद लिए। एक अपनी पत्नी के नाम और एक खुद के नाम। पंजाब स्टेट लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 के लिए 11 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकलने वाला था। अमित को तब कहां पता था कि अब उन्हें आगे किसी से उधार लेने की जरूरत नहीं होगी। वह पंजाब से वापस राजस्थान आ चुके थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वही वह खुशनसीब हैं, जिसे सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी तो वह ना तो भगवान का आभार जताना भूले और ना ही अपने उस दोस्त की मदद।

सेहरा ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पास लॉटरी पुरस्कार प्राप्त करने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। जयपुर के कोटपुतली से आये और ठेले पर सब्जी बेचने वाले सेहरा ने कहा,'यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे ‘छप्पर फाड़ के’ दिया।' उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे और एक घर भी बनवाएंगे। अमित ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के वास्ते पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये देंगे। वह मुकेश की दो बेटियों के नाम 50-50 लाख रुपये देने जा रहे हैं।

admin

Related Posts

खाड़ी तनाव का असर, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े; सरकार EV इंफ्रास्ट्रक्चर पर दे रही जोर

जयपुर देशभर में शनिवार (23 मई) सुबह पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. राजधानी जयपुर में पेट्रोल 93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर…

कोटा से जैसलमेर तक लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

जयपुर राजस्थान में गर्मी और आंधी-बारिश, सबकुछ देखने को मिल रहा है. प्रचंड गर्मी से तपते प्रदेश में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री से नीचे चला गया. चित्तौड़गढ़ में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट