टीम इंडिया का जलवा: मंधाना, जेमिमा और दीप्ति आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में चुनी गईं

दुबई
महिला वनडे विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाली स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को घोषित की गई टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है।

भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की भी तीन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की टीम में जगह मिली है। इनमें उसकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी शामिल हैं जिन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का कप्तान चुना गया है। उन्होंने 71.37 की औसत से 571 रन बनाकर किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम की तीन खिलाड़ियों एनाबेल सदरलैंड, ऐश गार्डनर और लेग स्पिनर अलाना किंग को भी टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की विकेटकीपर सिदरा नवाज टीम में शामिल एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है जिनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची।

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को भी टीम में शामिल किया गया है, जिनके अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। उनकी हमवतन नैट स्किवर-ब्रंट को 12वें खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।

सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 54.25 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से 434 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रही। रोड्रिग्स ने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 58.40 की औसत से 292 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 127 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दीप्ति ने अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित किया। उन्होंने 30.71 की औसत से 215 रन बनाने के अलावा 20.40 की औसत से 22 विकेट भी लिए। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल किये। दीप्ति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 58 रन बनाने के अलावा 39 रन देकर पांच विकेट भी लिए। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम:

1. स्मृति मंधाना (भारत)

2. लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका)

3. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)

4. मारिज़ेन काप (दक्षिण अफ्रीका)

5. ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

6. दीप्ति शर्मा (भारत)

7. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

8. नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)

9. सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर) (पाकिस्तान)

10. अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)

11. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

12वीं खिलाड़ी: नैट स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड)।

admin

Related Posts

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला…

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी