गुजरात में खौफनाक वारदात: किशोर ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर किया रेप, पुलिस भी सन्न

अहमदाबाद
गुजरात के विसावदर में बड़े भाई की हत्या और रेप के बाद भाभी की भी जान लेने वाला 16 साल का लड़का इतनी कम उम्र में ही 'राक्षसी प्रवृत्ति' का हो चुका था। जिस खौफनाक ढंग से पहले उसने बड़े भाई की जान ली, गर्भवती भाभी को संबंध बनाने पर मजबूर किया, उसके पेट पर प्रहार करके अजन्मे बच्चे को मार डाला, गला दबाकर भाभी की भी हत्या कर दी और फिर शराब पीकर अपनी करतूतों का जश्न मनाया…यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कोई उतना क्रूर भी हो सकता है, वह भी इतनी कम उम्र में?

जूनागढ़ के विसावदर में रहने वाले बिहार के 16 साल के लड़के ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया उससे जांच करने वाले पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। जांच में पता चला कि 16 अक्तूबर को ना सिर्फ बेहद क्रूर तरीके से उसने वारदात को अंजाम दिया, बल्कि लाशों को ठिकाने लगाने के बाद देशी शराब पीकर जश्न मनाया। पता चला है कि बड़ा भाई उसे गुटखा खाने से रोकता था। बेहद कम उम्र से ही वह शराबी भी बन चुका था। भाई के रोक-टोक की वजह से वह बहुत गुस्से में रहता था।

शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या और उसके बाद के घटनाक्रम को विस्तार से बताया। उसने बताया कि लाशों दफ्न करने के बाद वह 400 रुपये में चार पाउच देसी शराब खरीदकर लाया और गड्ढे के नजदीक बैठकर पैग बनाकर जश्न मनाता रहा। वह शराब पीते हुए वहां इस्टांग्राम पर रील्स का लुत्फ ले रहा था और इस बात को लेकर बेहद खुश था कि हत्या के बाद उसने सफलतापूर्वक लाशों को ठिकाने लगा दिया है। हत्या के समय घर में मौजूद रही उसकी मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बड़े बेटे और बहू की लाश को ठिकाने लगाने में भी छोटे बेटे का साथ दिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि उसने हत्या से पहले भाभी संग रेप किया। हत्या के बाद और लाश दफनाने से पहले उसने भाभी के शरीर से गहने निकाल लिए और बाद में उन्हें 30 हजार रुपये में बेच आया था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसने लाशों को जल्द गलाने के लिए इंटरनेट पर तरीके खोजे। इसके बाद वह 52 किलो चीनी खरीदकर लाया और गड्ढे में डाल दिया।

admin

Related Posts

77 शिकायतों ने बढ़ाई हलचल: क्या पश्चिम बंगाल में दोबारा मतदान संभव?

कोलकाता बंगाल में दूसरे चरण के मतदान दौरान डायमंड हार्बर समेत कई केंद्रों पर ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग अब एक्शन मोड…

अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO प्रमुख का अहम बयान, कहा- सरकार से ग्रीन सिग्नल का इंतजार

बेंगलुरु  रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने हाल ही में कहा कि अग्नि-6 (Agni-6) बैलिस्टिक मिसाइल का विकास पूरी तरह से सरकार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला