ट्रेन में बम की सूचना निकली झूठी, अलर्ट पर रही पूरी रेलवे फोर्स

अलीगढ़ 
बिहार के भागलपुर से आनंद विहार (दिल्ली) को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना से रविवार सुबह हड़कंप मच गया। यूपी के अलीगढ़ स्टेशन पर दौड़ी-दौड़ी पहुंची फोर्स ने ट्रेन का कोना-कोना खंगाला। जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी के अधिकारी-जवान और डॉग स्क्वायड द्वारा ट्रेन की जांच की गई। इसके पहले भी हाल ही में इसी ट्रेन को लेकर ऐसी ही सूचना आई थी। पहले की तरह ही इस बार भी यह सूचना अफवाह निकली। करीब एक घंटे तक चली गहन तलाशी के बाद ट्रेन को आनंद विहार की ओर रवाना किया गया।
 
ट्रेन नंबर 12367 भागलपुर से चलकर आनंद विहार की ओर जा रही थी। रविवार तड़के जीआरपी आगरा कंट्रोल से सूचना मिली कि ट्रेन में आतंकवादी और बम है। सूचना मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी, डॉग स्क्वायड की टीम प्लेटफार्म नम्बर पांच पर पहुंची। ट्रेन की एक घंटे गहन तलाशी ली गयी। हर डिब्बे के कोने-कोने में तलाश की गई। सुरक्षा बलों को किसी कोच में कोई संदिग्ध नहीं मिला। एक घंटे की तलाशी के बाद ट्रेन आनंद विहार की ओर रवाना किया गया।

इटावा जीआरपी को फोन से मिली थी सूचना
विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इटावा जीआरपी को दी गयी थी। ट्रेन की जांच के साथ ही सूचना देने वाले शख्स के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उस शख्स की लोकेशन की जानकारी पर पता चला कि सूचना देने वाले ने इटावा जसवंत नगर से फोन किया था। फोन करने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया है। जीआरपी शिकायत करने वाले कि तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

 

admin

Related Posts

लखनऊ में योगी का ऐलान: मियानपुर बना ‘रविंद्र नगर’, बांग्लादेशी हिंदुओं को मिला मालिकाना हक

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पाकिस्तान को लेकर बड़ा और तीखा बयान दिया. उन्होंने पाकिस्तान को पापी बताते हुए कहा कि जिस देश ने भारत…

FSDA की बड़ी कार्रवाई, डेयरी में सप्लाई से पहले मिलावटी दूध नष्ट

 आगरा  अगर आप दूध खरीद रहे हैं तो एक बार उसे अच्छी तरीके से जांच लीजिए। कहीं मिलावटी दूध आपकी सेहत को खराब न कर दे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’