हिमाचल में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 16 गंभीर घायल IGMC शिमला रेफर

कुमारसैन

नारकंडा के पास शनिवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 32 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैवलर में सवार लोग रिकांगपिओ से नेपाल जा रहे थे। कुमारसैन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैवलर चालक राजकुमार मामला दर्ज किया गया। बीएमओ कुमारसेन अंकुश ठाकुर ने बताया कि कुल 32 घायल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खून और पेशाब के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सके कि चालक नशे में तो नहीं था। उधर, डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे नारकंडा हादसे के 16 घायल
नारकंडा के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के 16 घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद यहां घायलों के उपचार के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैनात की गई है।

आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे घायलों में 8 महिलाएं, 7 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने रविवार को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने कहा कि कुमारसैन और रामपुर प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। नारकंडा के पास देर रात एक टैंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार लोग घायल हुए हैं। इसमें कुल 32 लोग स्वार थे जो नेपाली मूल के हैं। इस हादसे के बाद सभी सवारियों को तुरंत बाद सिविल अस्पताल कुमारसैन ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से 16 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस दौरान उपायुक्त के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, डीएसपी नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में बदलाव: चुनाव आयोग ने SIR ड्राफ्ट लिस्ट जारी की, कितने नाम कटे?

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है. उससे पहले एसआईआर को लेकर हलतल तेज है. इस बीच चुनाव आयोग ने वह लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें वोटरों…

HC की अदालत में तीखी टिप्पणी, एडवोकेट की बात पर जज साहिबा का कड़ा रुख

नई दिल्ली  बार चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाने वाले वकील को दिल्ली हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील की फेसबुक पोस्ट पर आपत्ति जताई है। साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश