भारत ने लिखा नया कोड इतिहास, GitHub पर अमेरिका से आगे निकला

भारत ने एक खास ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। GitHub की ऑक्टोवर्स 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत पहली बार अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-सोर्स योगदान देने वाला देश बन गया है। यह सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि भारत अब ग्लोबल स्तर पर कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का हब बनता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में अकेले भारत से 50 लाख से ज्यादा नए डेवलपर्स GitHub से जुड़े। इससे साफ होता है कि देश में टेक्नोलॉजी के प्रति युवाओं की रुचि और स्किल्स कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

GitHub क्या है?
भारत की उपलब्धी के बारे में जानने से पहले बता दें कि GitHub एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां प्रोग्रामर्स और डेवलपर्स कोड लिखते, शेयर करते हैं और साथ मिलकर सॉफ्टवेयर बनाते हैं। दरअसल यह एक ओपन-सोर्स सिस्टम पर काम करता है, जहां कोई भी कोड देख सकता है, सुधार सकता है और उसमें अपना योगदान दे सकता है। यह दुनियाभर के डेवलपर्स का सबसे बड़ा कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है।

तेजी से बढ़ रहा भारत
GitHub की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत से 5.2 मिलियन यानी कि 52 लाख नए डेवलपर्स जुड़े। यह GitHub पर बनाए गए सभी नए अकाउंट्स का करीब 14% हिस्सा है। यानी हर सात में से एक नया डेवलपर भारत से है। वहीं अगर इसकी 2020 से तुलना करें, तो भारत की ग्रोथ चार गुना से ज्यादा हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब GitHub पर पब्लिक और ओपन-सोर्स रिपोजिटरीज में सबसे ज्यादा योगदान करने वाला देश बन गया है। यह बदलाव दिखाता है कि भारतीय डेवलपर्स अब सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तकनीकी विकास का हिस्सा बन चुके हैं।

उज्ज्वल है भविष्य
GitHub ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि 2030 तक भारत में 5.7 करोड़ से ज्यादा डेवलपर्स होंगे। यानी दुनिया में बनने वाले हर तीन में से एक नया डेवलपर भारत से होगा। यह आंकड़ा भारत को सॉफ्टवेयर इनोवेशन और कोडिंग के भविष्य का लीडर बना देगा। हालांकि, योगदान के मामले में अमेरिका अभी भी एक्टिविटी लेवल में आगे है। हालांकि ऐसा अनुमान है कि भारत की बढ़ती संख्या और ताकत आने वाले सालों में इस फर्क को कम कर सकती है।

AI से बढ़ी रफ्तार
भारत में डेवलपर्स की यह तेजी AI टूल्स, इंटरनेट एक्सेस और सरकारी प्रोग्राम्स की वजह से संभव हुई है। रिपोर्ट बताती है कि 80% नए डेवलपर्स GitHub Copilot जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल अपने पहले ही हफ्ते में करने लगते हैं। इससे कोडिंग सीखना आसान और तेज हो गया है। इसके अलावा सस्ते इंटरनेट, डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों और नई टेक्नोलॉजी अपनाने की मानसिकता ने भारत को ग्लोबल डेवलपर हब बना दिया है।

admin

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

बिना तेल और बिना गैस वाला हेल्दी पोहा, फिटनेस फ्रीक्स के लिए बना परफेक्ट नाश्ता

आजकल लोग खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी ढूंढ रहे हैं. आलम ये है कि ये लोग मुंह में कुछ भी देने से पहले हजार बार सोचते हैं. इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे