वेडिंग सीजन 2025: नवंबर-दिसंबर में 11 शुभ दिन, शादी के कारोबार में 400 करोड़ का इजाफा

भोपाल 

प्रदेश के मौसम का मिजाज भले ही बिगड़ा हो। बादल छाए हों, लेकिन अब शादी सीजन पर छाए बादल शनिवार से छंटने वाले हैं। यानी देव प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हालांकि नवंबर-दिसंबर में सिर्फ 11 मुहूर्त हैं। इसके बावजूद बाजारों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक अनुमान के अनुसार शादी सीजन में इस साल राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो जाएगा। इन शुभ मुहूर्तों में अनुमानित पांच हजार शादी समारोह होंगे।

 दीपावली से लेकर अब तक सोना-चांदी के भाव में काफी गिरावट आई है। इससे लोग ज्वेलरी ज्यादा वजन वाली खरीद सकेंगे। इसी प्रकार शादियों में लगने वाले सामान पर ज्यादा राशि खर्च कर सकेंगे।

अनुमानित कारोबार

बैंड-बाजा 02 करोड़

बर्तन 30 करोड़

ऑटोमोबाइल 100 करोड़

टेंट-केटरिंग 40 करोड़

गार्डन 05 करोड़

फर्नीचर 35 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक्स 80 करोड़

कपड़े 20 करोड़

डेयरी उत्पाद 10 करोड़

फूल बाजार 02 करोड़

किराना बाजार 50 करोड़

पूजन सामग्री 20 करोड़

अन्य सामग्री 10 करोड़

एक लाख लोगों को रोजगार

शादी के 11 मुहूर्त में भोपाल और आसपास के क्षेत्र में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से ज्याद लोगों को रोजगार मिलेगा। भोपाल टेंट लाइट केटर्स एसोसिएशन के महासचिव योगेश श्रीवास्तव बताते हैं कि लाइट, घोड़े वाले से लेकर फूल, स्टेज सज्जा, टेंट डेकोरेटर्स केटरिंग जैसे कामों के लिए बड़ी संख्या में लोग अपनी सेवाएं देते हैं।

सोना-चांदी के भाव गिरे, गहनों की बुकिंग शुरू

सोना-चांदी के भाव में दिवाली बाद गिरावट आई है। लोग शादियों केलिए गहने खरीदने बुकिंग करने लगे हैं। हालांकि कम कैरेटके गहनों की मांग है।

नवनीत अग्रवाल, प्रवक्ताभोपाल सराफा महासंघ

रेडीमेड कपड़ों की मांग 20% से ज्यादा

शादियों में रेडीमेड कपड़ों के साथ ही सूटिंग-शर्टिंग सहित साड़ी, सूट की मांग 20% से अधिक हो जाती है। इसके अलावा स्टिचिंग का काम भी इन दिनों बढ़ गया है।

सुमित गर्ग, महामंत्री, फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ

admin

Related Posts

Toyota की नई 3-रो इलेक्ट्रिक SUV से हटाया पर्दा, भारतीय बाजार में कब होगी एंट्री?

मुंबई  जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ने आखिरकार अपनी पहली फ्लैगशिप तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा दिया है। लंबे समय से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मौजूद रहने के बावजूद टोयोटा…

US लाइसेंस मिलने के बाद RIL को बड़ा फायदा, वेनेजुएला के तेल सौदे पर हटेगी रोक

 नई दिल्‍ली अमेरिका ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को वेनुजुएला में तेल खरीदने के लिए लाइसेंस दे दिया है. अब रिलायंस बिना किसी अनुमति या सैक्‍शन के वेनेजुएला में तेल खरीद सकेगी.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में