पुलिस भी मानेगी बात – ये एक ऐप बचाएगा आपका हर बार का चालान

आजकल ऑनलाइन पेमेंट के चलन की वजह से लोगों ने पॉकेट में पर्स रखना बंद कर दिया है। इसकी वजह से ड्राइविंग करते समय साथ में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी रखना मुश्किल हो जाता है। अगर आप फोन में आरसी और डीएल की फोटो क्लिक करके रख भी लें, तो पुलिस उसे वैलिड नहीं मानती। ऐसे में आपके काम आती है एक सरकारी ऐप, जिसका नाम mParivahan है। अगर आप इस ऐप में अपना डीएल और आरसी रखते हैं, तो पुलिस भी आपके डीएल और आरसी को एक वैलिड डॉक्यूमेंट की तरह लेती है। चलिए फिर आज आपको बताते हैं कि किस तरह से आप mParivahan ऐप में अपना DL और RC स्टोर रख सकते हैं। ताकि कभी इस वजह से आपका चालान न कटे।

mParivahan ऐप में अकाउंट बनाएं
mParivahan ऐप में DL और RC रखने के लिए जरूरी है कि वह ऐप आपके फोन में हो और उस ऐप पर आपका अकाउंट हो। इसके लिए प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से mParivahan ऐप को डाउनलोड कर लें।

    इसके बाद ऐप पर अपना अकाउंट बना लें। इसके लिए आपको साइन-अप ऑपशन पर टैप करना होगा।
    अकाउंट बनाते समय आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी जैसे कि आपका राज्य, मोबाइल नंबर, RC या DL के अनुसार लिखा नाम और mPin। इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा।
    OTP दर्ज करते के बाद आप अपने अकाउंट में लॉग-इन हो जाएंगे।

RC ऐसे जोड़ें
mParivahan ऐप पर आपको My Virtual RC और My Virtual DL का ऑप्शन नजर आएगा। इन पर क्लिक करके ही आपको अपना DL और RC ऐप में जोड़ना होगा।
    My Virtual RC पर टैप करते ही आप से कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी। यहां अपना गाड़ी का नंबर , चेसिस नंबर और इंजन नंबर बताना होगा।
    इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा। वेरिफिकेशन के बाद आपका RC, mParivahan ऐप में जुड़ जाएगा।
    जब आप इस ऐप में जोड़े गए RC को देखेंगे, तो RC की डिटेल के साथ एक QR कोड दिखाई देगा। इसे स्कैन ट्रैफिक पुलिस वाले आपकी RC को जांच सकते हैं।

DL ऐसे जोड़ें
    My Virtual DL पर टैप करें।
    अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
    इसके बाद आपको अपने नंबर पर एक OTP मिलेगा। उसे वेरिफाई करने के बाद आपका वर्चुअल डीएल ऐप में दिखने लग जाएगा।

 

admin

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों…

बिना तेल और बिना गैस वाला हेल्दी पोहा, फिटनेस फ्रीक्स के लिए बना परफेक्ट नाश्ता

आजकल लोग खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत भी ढूंढ रहे हैं. आलम ये है कि ये लोग मुंह में कुछ भी देने से पहले हजार बार सोचते हैं. इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे