लश्कर-ए-तैयबा को झटका! हाफिज सईद का दाहिना हाथ शेख मोइज सड़क पर मारा गया

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। संगठन के एक वरिष्ठ नेता और हाफिज सईद के करीबी सहयोगी शेख मोइज मुजाहिद की कसूर शहर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्टों के मुताबिक, शेख मोइज मुजाहिद अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल मुजाहिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुजाहिद को लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख कमांडर और हाफिज सईद का भरोसेमंद साथी माना जाता था।

सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में पाकिस्तान में कई आतंकियों की इसी तरह रहस्यमयी परिस्थितियों में हत्याएं हुई हैं। खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अब तक इस हत्या पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, स्थानीय पुलिस भी हमलावरों की पहचान करने में नाकाम रही है।विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हो रहे ये लगातार हमले किसी “साइलेंट वार” की ओर इशारा करते हैं, जिसमें कई बड़े नाम एक-एक कर खत्म किए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में आधा दर्जन से अधिक मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की हत्या हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में एक भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे देश में आतंकियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल फैल गया है। 

admin

Related Posts

बंगाल में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी किया जिलेवार आंकड़ा

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट आ गया है। चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चल रही…

वाईफाई राउटर हो सकता है सिरदर्द, हैकिंग और जासूसी से बचने के लिए ये गलती ना करें

  नई दिल्ली भारत सरकार ने हाल ही में चीनी CCTV कैमरों को लेकर सख्त कदम उठाया है और STQC सर्टिफिकेशन मैंडेटरी कर दिया है. इसका असर मोस्टली चीनी सीसीसीटीवी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 0 views
IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल