केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पत्र लिखा, ओरछा से अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन का रास्ता साफ

निवाड़ी 
 श्री राम राजा सरकार की पावन नगरी ओरछा से अयोध्या तक सीधी रेल सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही है. ये सुविधा शुरू होने से बुंदेलखंड के लोग सीधे अयोध्या पहुंच सकते हैं. लोगों की इसी भावना को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है. पत्र में सिंधिया ने ओरछा से सीधे अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है.

ओरछा, चित्रकूट और अयोध्या में काफी समानताएं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र में लिखा "सर्वव्यापक राजाराम के दो निवास हैं ओरछा और अयोध्या. ओरछा से जुड़े छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, झांसी के साथ ही ग्वालियर के आसपास के जिलों की मांग लंबे समय है कि अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा शुरू की जाए." मान्यता है कि श्रीराम राजा सरकार दिन में ओरछा में रहते हैं और रात्रि विश्राम अयोध्या में करते हैं. इसलिए यदि यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी से चलकर ओरछा, चित्रकूट, प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक शुरू कर कर दी जाए तो धर्म में आस्था रखने वालों को प्रभु श्री राम के तीनों प्रमुख तीर्थों के दर्शन की सुविधा मिल सकेगी.

प्रयागराज में पवित्र स्नान का भी लाभ भक्तों को मिलेगा

सिंधिया ने पत्र में लिखा है "ये ट्रेन शुरू होने से भक्तों को त्रिवेणी संगम प्रयागराज में स्नान करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा. इस प्रकार इस ट्रेन के चलने से यह चारों प्रमुख धार्मिक नगर आपस में जुड़ जाएंगे. यदि यह ट्रेन प्रारंभ होती है तो यह मार्ग धार्मिक, पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का नया केंद्र बनेगा. यात्रियों को आरामदायक, आधुनिक और तीव्र गति का सफर मिलेगा, वहीं ओरछा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी."

अन्य ट्रेनों का स्टॉपेज भी ओरछा में करने की मांग

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पत्र में उल्लेख किया "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ओरछा को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. अतः यह ट्रेन न केवल श्रद्धा का सेतु बनेगी बल्कि प्रधानमंत्री की दृष्टि को भी साकार करेगी." सिंधिया ने पत्र में ओरछा स्टेशन से गुजरने वाली तुलसी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस और उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी करने की मांग रखी है. 

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन