ना बल्ला चला, ना गेंद ने किया कमाल — मेलबर्न टेस्ट में भारत पर ऑस्ट्रेलिया हावी

मेलबर्न 
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को भारतीय टीम को मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने दूसरे टी20 मैच में भारत के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए मेहमान टीम को 125 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा की दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 126 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप ने 2-2 विकेट चटकाए। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
 
126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 15 गेंद में 28 रन बनाकर वरुण का शिकार बने। कप्तान मिचेल मार्श 26 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम डेविड एक रन ही बना सके। जोश इंग्लिस ने 20 गेंद में 20 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। बुमराह ने मिचेल ओवन और मैथ्य शार्ट को आउट किया। हालांकि 14वें ओवर में मार्कस स्टायनिस ने विजयी रन मारे।

इससे पहले खचाखच भरे एमसीजी मैदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए। इसके बाद हेजलवुड ने अपनी गेंदों से कहर बरपाया लेकिन फॉर्म में चल रहे अभिषेक एक छोर पर डटे रहे। हेजलवुड ने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 डॉट गेंदें फेंकी। उन्हें पिच से अच्छा मूवमेंट मिल रहा था जिससे भारतीय शीर्ष क्रम उलझन में पड़ गया। उन्होंने शुभमन गिल (05) को बाउंसर फेंकी जो उनके सिर पर लगी जिसके लिए अनिवार्य कनकशन जांच करनी पड़ी। इससे पहले गिल उनकी अंदर आती फुल लेंथ गेंद पर पगबाधा की अपील से बचे थे।

भारत ने लगातार गंवाए विकेट
फिर हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी तो मिड ऑफ पर खड़े मिचेल मार्श ने भारतीय उप कप्तान का आसान कैच लपक लिया। एलिस ने संजू सैमसन (02) को पगबाधा आउट किया। सैमसन ने डीआरएस रिव्यू लिया लेकिन यह बेकार चला गया। इसके बाद हेजलवुड की गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। दो गेंद बाद तिलक वर्मा भी हेजलवुड का शिकार हुए।

अक्षर पटेल के रन आउट होने के बाद राणा और अभिषेक ने पारी को संभाला। लेकिन राणा के आउट होने के बाद अभिषेक पर दबाव बन गया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऑलराउंडर हर्षित राणा ने 33 गेंद में 35 रन की पारी खेली और अभिषेक के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर भारत को 100 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। भारत के नौ खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज हेजलवुड के अलावा जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो दो विकेट झटके।

अभिषेक ने ऑफ-साइड में कुछ बेहतरीन शॉट खेले जिसमें स्लैश, चेक ड्राइव और उठा कर लगाए गए स्ट्रोक शामिल थे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मैदान पर अपने पहले मैच में 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई भागीदारी नहीं निभा सके और पवेलियन लौट गए। इससे टीम आठ गेंद रहते सिमट गई। अभिषेक ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े थे।

 

admin

Related Posts

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक…

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान