मुख्यमंत्री योगी से मिले किसान, जताया आभार, बोले- भाजपा ने सार्थक किया जय जवान- जय किसान का नारा

लखनऊ,

योगी सरकार ने बुधवार को पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की। इस निर्णय के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गन्ना किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गन्ना किसानों ने अपनी भावनाएं साझा कीं। किसानों ने एक स्वर में कहा कि योगी जी के कारण हमें एक माह में दो बार दीपावली मनाने का अवसर मिला।  

सीएम योगी के कारण हुआ संभव, अब मोबाइल पर मिल रही पर्ची
सभी को गोपाष्टमी की बधाई। एक समय था कि जब गन्ना रखे-रखे सूख जाता था और पर्ची नहीं मिलती थी। आज मोबाइल पर पर्ची मिल रही है। आलू-गन्ना, चना-गन्ना, सरसों-गन्ना, पत्ता गोभी गन्ना जैसे सहफसली खेती का अवसर मिला है। आमदनी बढ़ी है। यह मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में ही संभव हो पाया।
संतोष वाजपेयी, प्रगतिशील किसान

भाजपा ने सार्थक किया जय जवान- जय किसान का नारा
योगी सरकार ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है, इसके लिए धन्यवाद। पूर्व में कांग्रेस हो, बसपा हो या सपा..किसी ने हमारी सुध नहीं ली। 'जय-जवान जय किसान' का नारा भले कांग्रेस से आया, लेकिन सार्थक भाजपा सरकार में ही हो सका है। राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था कराई और पीएम मोदी ने हमें सम्मान निधि दिया है।
हीरा सिंह, मथुरा

पहली ही कैबिनेट में योगी जी ने माफ किया हमारा ऋण
पिछली दो सरकारों के 10 वर्ष में गन्ना मूल्य एक रुपये भी नहीं बढ़ा। योगी जी ने 08 वर्षो में 35% से ज्यादा मूल्य बढ़ाया है। पहली कैबिनेट में योगी जी ने हमारे ऋण की माफी की। पूरा प्रदेश निहाल हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीएम योगी अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए  सतत प्रयत्नशील हैं।
रामनिवास यादव, प्रगतिशील किसान

आज किसी की हिम्मत नहीं कि एक भी गन्ना गायब कर सके
सीएम योगी के नेतृत्व में एक माह में दो बार दीपावली मनाने का मौका मिला है। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किन शब्दों में धन्यवाद करूँ, समझ नहीं आ रहा। पूर्व की सरकारों में कांटे पर घटतौली, व्यवस्था का हिस्सा थी। योगी सरकार बनने के बाद आज किसी की हिम्मत नहीं कि एक भी गन्ना गायब कर सके।
सरदार गुरदत्त सिंह, गन्ना किसान

गरीब किसानों के चेहरे पर योगी सरकार लेकर आई मुस्कान
योगी सरकार ने गरीब किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। प्रदेश सरकार का यह कदम गन्ना किसानों को समृद्धि की ओर लेकर जा रहा है। सरकार का यह फैसला गन्ना किसानों के हित में है। गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए पूरे शामली की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार।
सत्यपाल भूरा, शामली

admin

Related Posts

पानी संकट से निपटने की तैयारी, रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एयर-वॉटर प्लांट

प्रयागराज  रेलवे अब पानी की कमी वाले क्षेत्रों में हवा से पीने का पानी तैयार करने वाली आधुनिक मशीनें लगाएगा। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे,…

प्रचंड गर्मी में योगी सरकार का पावर प्लान सफल, तय रोस्टर से ज्यादा मिल रही बिजली

प्रचंड गर्मी में योगी सरकार रोस्टर से ज्यादा कर रही बिजली आपूर्ति 26/27 मई की रात 2:37 बजे 30,337 मेगावाट सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति की गई गर्मी से देश बेहाल लेकिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे