आईबीपीएस क्लर्क भर्ती अपडेट: यूपी-बिहार को मिला फायदा, दिल्ली के हिस्से में घटी सीटें

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की वैकेंसी में बंपर इजाफा किया गया है। अब इस बहाली में 10277 पदों की बजाय 13533 पदों पर भर्ती होगी। यानी 2837 पदों की बढ़ोतरी की गई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी यूपी में की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए 1315 से पद बढ़कर 2346 हो गए हैं। राजस्थान के लिए 328 से बढ़कर 394 और बिहार के लिए 308 से बढ़कर 748 हो गए हैं। वहीं दिल्ली में पदों की संख्या में कटौती हो गई है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4 व 5 अक्टूबर 2025 को हो चुका है। अब रिजल्ट का इंतजार है। वैकेंसी बढ़ने से प्रीलिम्स की कटऑफ निश्चित तौर पर अपेक्षाकृत कम होगी। प्रीलिम्स पास करने वालों को मेन्स परीक्षा में बैठना होगा।

रेगुलर वैकेंसी में किस राज्य में कितने पद बढ़े, कितने घटे

मध्य प्रदेश के लिए 601 से बढ़कर 755 हुए।

छत्तीसगढ़ के लिए 214 से बढ़कर 298 हुए।

जम्मू कश्मीर के लिए 61 से बढ़कर 75 हुए।

हिमाचल के लिए 114 से बढ़कर 121 हुए।

पंजाब के लिए 276 से बढ़कर 313 हुए।

राजस्थान के लिए 328 से बढ़कर 394 हुए।

उत्तर प्रदेश के लिए 1315 से बढ़कर 2346 हुए।

बिहार के लिए 308 से बढ़कर 748 हुए।

गुजरात के लिए 753 से बढ़कर 860 हुए।

झारखंड के लिए 106 से बढ़कर 177 हुए।

केरल में 330 से बढ़कर 342 हुए।

लक्षद्वीप में पहले की तरह 7 ही पद रहे

त्रिपुरा में 32 से बढ़कर 59 हुए।

महाराष्ट्र में 1117 से बढ़कर 1144 हुए।

गोवा में 87 से बढ़कर 90 हुए।

कर्नाटक में 1170 से बढ़कर 1248 हुए।

आंध्र में 367 से बढ़कर 409 हुए।

तेलंगाना में 261 से बढ़कर 302 हुए।

लद्दाख में 5 से बढ़कर 7 हुए।

पश्चिम बंगाल में 540 से बढ़कर 992 हुए

यहां पद घटे

उत्तराखंड के लिए 102 से घटकर 95 हुए।

दिल्ली के लिए 416 से घटकर 279 हुए।

अब किस राज्य में किस कैटेगरी में कितनी वैकेंसी
राज्य, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस , कुल वैकेंसी

अंडमान निकोबार — — 02 01 12 15

आंध्र प्रदेश 69 29 96 37 178 409

अरुणाचल प्रदेश — 14 — 01 21 36

असम 25 41 96 33 178 373

बिहार 116 04 197 71 360 748

चंडीगढ़ 01 — 02 — 10 13

छत्तीसगढ़ 32 91 12 27 136 298

दादरा और नगर हवेली और दमन दीव — 12 01 03 27 43

दिल्ली 39 19 73 23 125 279

गोवा — 07 13 07 63 90

गुजरात 59 127 228 80 366 860

हरियाणा 31 — 46 15 89 181

हिमाचल प्रदेश 29 04 23 12 53 121

जम्मू और कश्मीर 01 06 16 04 48 75

झारखंड 16 37 20 15 89 177

कर्नाटक 193 99 302 122 532 1248

केरल 34 01 86 33 188 342

लद्दाख — 01 — — 06 07

लक्षद्वीप — 01 — — 06 07

मध्य प्रदेश 111 151 109 74 310 755

महाराष्ट्र 117 98 306 110 513 1144

मणिपुर — 10 03 03 27 43

मेघालय — 05 — — 14 19

मिजोरम — 09 — 02 18 29

नागालैंड — 12 — 01 21 34

ओडिशा 72 106 55 45 201 479

पुडुचेरी 01 — 05 01 17 24

पंजाब 92 — 60 26 135 313

राजस्थान 64 51 75 36 168 394

सिक्किम — 02 02 — 18 22

तमिलनाडु 237 09 307 111 497 1161

तेलंगाना 51 23 65 26 137 302

त्रिपुरा 06 16 — 04 33 59

उत्तर प्रदेश 497 23 637 229 960 2346

उत्तराखंड 10 — 06 07 72 95

पश्चिम बंगाल 234 48 217 93 400 992

कुल 2137 1056 3060 1252 6028 13533

मेन्स एग्जाम पैटर्न – 120 मिनट की परीक्षा में 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 नंबर के 40 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 40 नंबर के 40 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 60 नंबर के 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 नंबर के 35 प्रश्न आएंगे।

मेन्स एग्जाम के बाद लोकल लेंग्वेज टेस्ट भी होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपने राज्य (जिसकी वैकेंसी के लिए उन्होंने आवेदन किया है) की भाषा 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई के दौरान विषय के तौर पर पढ़ी है, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा।

नेगेटिव मार्किंग – प्री और मेन्स दोनों में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

फाइनल मेरिट सिर्फ मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर ही बनेगी।

सैलरी : बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 रुपये

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में शिक्षा पर सवाल: एमपीएसओएस और ‘रुक जाना नहीं’ परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र फेल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए…

NASA के साथ काम करने का मौका, समर इंटर्नशिप के लिए खुली भर्ती; जानिए कैसे करें अप्लाई

NASA ने साल 2026 के लिए समर पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. यह इंटर्नशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो स्पेस, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा