राम मंदिर से सीता जन्मभूमि तक कांग्रेस पर निशाना: सीएम मोहन यादव बोले, भक्तिभाव से परे है कांग्रेस

भोपाल/पटना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अक्टूबर को बिहार के बांका जिले की कटोरिया विधानसभा, भागलपुर जिले की नाथनगर विधानसभा और मधेपुरा जिले की आलमनगर विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में समर्थन मांगा। उनकी सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज बिहार में अद्भुत काम हुए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की अवहेलना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसान सम्मान निधि प्रदान की।

बिहार में 74 लाख किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। बहनों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है। बहनें एक-एक पैसे का उपयोग परिवार के लिए करती हैं। बहनें खाली पेट रहने के बाद भी परिवार का ख्याल रखती हैं। उनकी वजह से हमारा परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने कटोरिया विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी के लिए कहा कि पूरन लाल पूरनमासी का चांद है। मैं आप सबके भरोसे पूरन लाल को विजय की माला पहनाता हूं। आप सब इन्हें समर्थन दें और कमल का फूल खिलाएं। सीएम डॉ. मोहन ने नाथनगर विधानसभा से मिथुन यादव और अलामपुर विधानसभा से नरेंद्र नारायण के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार के अंदर आगे बढ़ने-विकास करने की अपार क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रही है। एनडीए सरकार के जरिये बिहार और देश आगे बढ़ें। हमारा मानना है कि हर घर का बेटा आगे बढ़ना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि मेरे घर में कोई विधायक नहीं, कोई सांसद नहीं, मंत्री का तो सवाल ही नहीं उठता, मुख्यमंत्री की तो सोच भी नहीं सकते थे। उसके बावजूद एक किसान और यादव परिवार के व्यक्ति को भाजपा आगे बढ़ाती है। इस जातिवाद के माहौल में हमारी पार्टी सोचती है कि हर व्यक्ति आगे बढ़ना चाहिए। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के भाव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को आगे लेकर चलते हैं।

कांग्रेसियों ने कुछ नहीं सोचा
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक धार्मिक पर्यटन के केंद्र बनते जा रहे हैं। कभी कोई कल्पना कर सकता है कि भगवान राम-कृष्ण के देश में उनका ही विरोध होगा। कांग्रेसी किस मुंह से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेसियों ने तो सवाल किया कि इसका क्या प्रमाण है कि भगवान राम कहां पैदा हुए। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर भगवान राम पर प्रश्न खड़े किए। माता सीता ने बिहार में जन्म लेकर राम राज्य की स्थापना की। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीता माता के जन्म स्थान को भी भव्य तीर्थ स्थल बना रहे हैं। कांग्रेस और उनके साथियों की इतनी सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने इस ओर नहीं सोचा।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रहा देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथनगर विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश बदल रहा है। साल 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने भी करवट बदली है। प्राचीन काल में बिहार अंग प्रदेश का हिस्सा था, जिसकी राजधानी चंपानगर थी। भारत अपने गौरवशाली अतीत को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया। कांग्रेस वाले तो कोर्ट में भी श्रीराम के बजूद को चुनौती देते हैं।

admin

Related Posts

DK शिवकुमार की अग्निपरीक्षा शुरू, 2 साल में दिखानी होगी ताकत; राहुल गांधी की उम्मीदें दांव पर

बेंगलुरु कर्नाटक की राजनीति में सत्ता परिवर्तन सिर्फ चेहरा बदलने की कहानी नहीं है, यह कांग्रेस के भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुकी है. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद…

BJP में नई सियासी हलचल! पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा की नई भूमिका से कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज

नई दिल्ली बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा को प्रदेश की कमान सौंप दी है. उन्‍हें द‍िल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है. दिल्ली से पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी