मंदिर में हंगामा: युवक ने लगाई ‘अल्लाह हू अकबर’ की आवाज, मूर्तियों पर हमला करने की कोशिश में हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु 
कर्नाटक के बेंगलुरु से बुधवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने स्थानीय मंदिर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक शख्स को मंदिर के गर्भगृह के बाहर रखी हुई मूर्ति को खंडित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पहचान 45 वर्षीय कबीर मंडल के रूप में हुई है जो कथित तौर पर बांग्लादेश का नागरिक है। पूरा मामला तब सामने आया जब मंदिर के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह मराठाहल्ली के पास देवरबिसनहल्ली स्थित वेणुगोपाल मंदिर में हुई।

मंदिर नष्ट करने की दी धमकी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत होकर मंदिर में 'अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाते हुए घुस गया। जानकारी के मुताबिक उसने कथित तौर पर मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थित मूर्तियों पर अपने जूतों से हमला करने की भी कोशिश की। एक स्थानीय निवासी ने एनडीटीवी को बताया, “वह 'अल्लाह हू अकबर' चिल्लाते हुए मंदिर में घुस गया और मूर्तियों पर अपने जूतों से हमला करने की कोशिश की। उसने मंदिर को नष्ट करने की भी धमकी दी।”

मोची का काम करता है आरोपी
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मंदिर के कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया, मंदिर परिसर के बाहर एक खंभे से बांध दिया और पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी जमकर पिटाई की। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पिछले चार-पांच सालों से इलाके में मोची का काम कर रहा है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश की जा रही है।

 

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस